अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनाया जाएगा। जिसके लिए भूमि पूजन अगले वर्ष 2025 में हो सकता है, इस कार्य को श्रीराम टेंपल फाउंडेशन करने की तैयारी में है। शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे ट्रस्ट के सचिव अमोद प्रकाश कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि 150 एकड़ जमीन में 721 फीट ऊंचा पांच मंजिल का राम मंदिर होगा, जिसकी डिजाइन भी राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा करेंगे। इसमें खास होगा कि राम मंदिर जाने के मार्ग में 101 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति भी लगाई जाएगी। वही बताया कि इस मंदिर के लिए भूमि पूजन 2025 में होने की संभावना है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।
Trending
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट

