Author: admin

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले मेें देवली-उनियाराा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एक मतदान केन्द्र पर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) अमित चौधरी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मीडिया को इस बारे में बताया कि नरेश मीणा मतदान केन्द्र पर भागते हुए आये और एसडीएम अमित चौधरी के साथ मारपीट की। इस मामले तुरंत संज्ञान ले लिया गया हैं और इस मामले में विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Read More

अमृत विचार,  उच्चतम न्यायालय ने ‘बुल्डोजर न्याय’ के खिलाफ बुधवार को सख्त फैसला सुनाया और देशव्यापी दिशा- निर्देश जारी करते हुए कहा बिना उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन किये किसी अपराध के दोषी या आरोपी की संपत्ति के साथ तोड़-फोड़ करने वाले अधिकारी दंडित किए जाएंगे। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने आश्रय के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार का एक पहलू बताते हुए कहा कि किसी अपराध के आरोपी या दोषी की रिहायशी या व्यावसायिक संपत्ति को कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना ध्वस्त नहीं किया जा सकता…

Read More

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म पुष्पा के अपने को-स्टार अल्लू अर्जुन को खास तोहफा दिया है। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पल साझा किया है, जिसमें उनकी फिल्म पुष्पा को-स्टार रश्मिका मंदाना का दिल छू लेने वाला जेस्टर देखने मिल रहा है। पुष्पा: द राइज़ में श्रीवल्ली के किरदार से मशहूर हुई रश्मिका ने अपने इस इमोशन से भरे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है।

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में 206 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर,टाइगर श्रॉफ,अक्षय कुमार,रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है। सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ का शानदार कारोबार किया था।

Read More

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने फैजान खान को रायपुर (छत्तीसगढ़) से गिरफ्तार कर लिया है। सुबह तड़के मुंबई पुलिस फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए आज सुबह 11 बजे जिला न्यायालय में भी उसे पेश करेगी, जिसके बाद तुरंत बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने आज सुबह रायपुर पुलिस को सूचित किया कि उन्होंने शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल से संबंधित अपनी जांच…

Read More

नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय पर्यटकों को ऑस्ट्रेलिया घूमने लिए आमंत्रित किया है। टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी एक नई सोशल कंटेंट सीरीज में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वार्नर के अपने मनपसंद पर्यटक स्थल सिडनी, मेलबर्न और गोल्ड कोस्ट में छुट्टियां बिताने के उनके अनुभवों को साझा किया है। चार संस्करण की इस सीरीज को टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के इन्स्टाग्राम अकाउंट एट द रेट ऑस्ट्रेलिया पर दिखाया जाएगा। इसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत के ठीक कुछ सप्ताह पहले भारत में लॉन्च किया गया है।

Read More

पर्थ। भारत का ऑस्ट्रेलिया में कड़ा स्वागत होने वाला है क्योंकि दोनों टीम के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की मेजबानी करने वाले ऑप्टस स्टेडियम की पिच से ‘अच्छा उछाल और गति’ मिलेगी जैसी पारंपरिक रूप से पर्थ की पिच होती है। भारतीय टीम 22 नवंबर से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में बिना किसी अभ्यास मुकाबले में खेले उतरेगी क्योंकि मेहमान टीम ने 15 से 17 नवंबर के बीच अपनी ही दो टीम बनाकर होने वाले मैच को रद्द कर दिया है। भारत अब समीप के वाका स्टेडियम पर तैयारी करेगा जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अपने कौशल को…

Read More

सिडनी। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की उछाल भरी पिच पर ध्रुव जुरेल की तकनीक से प्रभावित ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने आगामी बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का अच्छा प्रदर्शन करने के लिए समर्थन किया है। भारत ‘ए’ के खिलाफ हाल में हुई श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ को कोचिंग देने वाले पेन की मौजूदगी में जुरेल ने मेलबर्न में दूसरे ‘अनौपचारिक’ टेस्ट में 80 और 68 रन की पारियां खेली। पेन ने ‘एसईएन टेसी’ पर कहा, ‘‘एक लड़का है जिसने कुछ टेस्ट मैच में भारत के लिए विकेटकीपिंग की है। तीन टेस्ट में उसका औसत 63 का है…

Read More

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी से जुड़े एक मामले में प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) के आदेश के खिलाफ सेबी की याचिका खारिज कर दी। दरअसल, नवंबर-2007 में तत्कालीन रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड (आरपीएल) के शेयरों में कथित हेराफेरी से जुड़े मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अंबानी और दो अन्य पक्षों पर जुर्माना लगाया था, जिसे सैट ने खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय में अपील की थी। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि वह…

Read More