- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
Author: admin
नई दिल्ली। कप्तान हरमनप्रीत कौर और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम की तीन मैचों की घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आराम दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 10 जनवरी से राजकोट में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम का नेतृत्व करेंगी।
डबलिन। यूरोप में क्रिकेट को बढावा देने के लिए शुरू की जा रही निजी स्वामित्व वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में मशहूर अभिनेता और खेलप्रेमी अभिषेक बच्चन एक टीम के सह मालिक बन गए हैं । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता प्राप्त यह लीग स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड की भागीदारी के साथ शुरू हो रही है और इसका पहला सत्र 15 जुलाई से तीन अगस्त 2025 के बीच खेला जायेगा। इसमें इन तीन देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दुनिया भर के नामचीन खिलाड़ियों के साथ यूरोपीय शैली में खेलेंगे।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा करते हुए सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया। यह योजना कर्नाटक में कांग्रेस नीत सरकार द्वारा अपनाए गए मॉडल की तर्ज पर शुरू की जाएगी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने वादा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के सत्ता में आने पर नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसे लागू किया जाएगा। शिवकुमार ने कहा, ‘‘आज मैं यहां…
नई दिल्ली। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बीसीसीआई से टीम में ‘सुपरस्टार क्लचर’ खत्म करने और खिलाड़ियों का चयन साख पर नहीं बल्कि पूरी तरह से प्रदर्शन के आधार पर करने का अनुरोध किया है । एक दशक में पहली बार भारतीय टीम की आस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद हरभजन ने यह टिप्पणी की । उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, टीम में सुपरस्टार कल्चर बन गया है। हमें सुपरस्टार नहीं चाहिए, अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी चाहिए। टीम में अच्छे परफॉर्मर होंगे तो ही टीम आगे बढेगी। जो भी सुपरस्टार बनना चाहता है, वह…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में शनिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सोमवार को एक अन्य नक्सली का शव बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दावा किया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व आवास से संबंधित 139 सवाल उठाए हैं और उनके ‘‘काले कारनामों’’ को उजागर किया है। इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 की रिपोर्ट में ‘‘शीश महल’’ पर 33.86 करोड़ रुपये खर्च का हवाला दिया गया है, लेकिन वास्तविक लागत उससे कहीं…
मुंबई। बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने 26 गिरफ्तार आरोपियों और 3 वांछित व्यक्तियों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया। तकरीबन 4590 पन्नों की चार्जशीट में 26 गिरफ्तार आरोपी नामजद, 3 आरोपी वांटेड हैं। वांटेड आरोपियों में जीशान अख्तर, शुभम लोनकर, अनमोल बिश्नोई शामिल हैं। चार्जशीट में मुंबई पुलिस ने 210 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
