Author: admin

नयी दिल्ली। जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उनको  पद की शपथ दिलाई बताया जा रहा है कि जस्टिस संजीव खन्ना 6 महीने से अधिक समय तक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे। वह 13 मई, 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। उन्होंने न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ का स्थान लिया है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर रविवार को सेवानिवृत्त हो हुये हैं।

Read More

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों की जबरदस्त तेजी के प्रभाव और स्थानीय स्तर पर पाम ऑयल 366 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया जबकि भाव चढ़ने से उठाव सुस्त रहने के कारण अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा वहीं अधिकांश दालें सस्ती हो गईं। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा सप्ताहांत पर 182 रिंगिट उबलकर 5150 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह नवंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.2 सेंट की तेजी के साथ 48.46 सेंट प्रति पौंड बोला गया। इस दौरान पाम ऑयल 366 रुपये प्रति क्विंटल महंगा…

Read More

मुंबई।  विदेशी पूंजी की सतत निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 84.38 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर सूचकांक में नरमी आने या विदेशी पूंजी की निकासी में कमी होने तक रुपये पर दबाव बने रहे के आसार हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.38 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.37 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह…

Read More

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि वाणिज्य और व्यवसाय से जुड़े लोगों पर व्यवस्था की मार नहीं पड़नी चाहिए, क्योंकि वे ही नौकरी और संपत्ति के सृजनकर्ता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘आर्थिक राष्ट्रवाद’ का सिद्धांत कुछ व्यक्तियों के वित्तीय लाभ से अधिक महत्वपूर्ण है। धनखड़ ने यहां एक निजी शैक्षणिक संस्थान के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”उन्होंने हमेशा इस बात की वकालत की है कि व्यापार, वाणिज्य, उद्योग से जुड़े लोगों पर व्यवस्था की मार नहीं पड़नी चाहिए। उन्हें समाज में सम्मान मिलना चाहिए।” उपराष्ट्रपति का मानना है कि यह वर्ग नौकरी और…

Read More

गकेबरहा। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में खेलने और मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका को लेकर स्पष्टता से उन्हें तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी करने में मदद मिली। इस 33 वर्ष से इस स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 17 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Read More

बरेली,  बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी करने वाले साड़ी कारोबारी को माल की सप्लाई करने वाली छह और फर्जी फर्म जीएसटी की एसआईबी की टीम की रडार पर आ गई हैं। एसआईबी ने इन फर्मों के साथ उनके संचालकों के बारे में और जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जल्द ही उन पर शिकंजा कसने की तैयारी है। एसआईबी की टीम ने शनिवार शाम नगरिया कलां स्थित रेडिमेड गारमेंट के थोक कारोबारी मोहम्मद इकराम की रब जरी आर्ट नाम की फर्म के गोदाम पर छापा मारा था। फर्म के खिलाफ टैक्स में हेराफेरी की शिकायतें मिलने पर टीम के…

Read More

इंदौर। देश में केसर का उत्पादन खासकर कश्मीर में होता है, लेकिन बर्फीली वादियों वाले इस क्षेत्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर इंदौर के एक प्रगतिशील किसान ने ‘एयरोपॉनिक्स’ पद्धति की मदद से अपने घर के कमरे में बिना मिट्टी के केसर उगाया है। किसान के घर की दूसरी मंजिल के इस कमरे में इन दिनों केसर के बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों की बहार है। नियंत्रित वातावरण वाले कमरे में केसर के पौधे प्लास्टिक की ट्रे में रखे गए हैं। ये ट्रे खड़ी रैक में रखी गई हैं ताकि जगह का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके।

Read More

रियाद। हैदराबाद की इंदिरा ईगलपति ‘रियाद मेट्रो’ की उन चुनिंदा महिला लोको पायलट में से एक हैं जो वहां ट्रेन चलाने के लिए उत्सुक हैं। रियाद में रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है और वह फिलहाल प्रायोगिक परीक्षण से गुजर रहीं ट्रेन को चला रही हैं। पिछले पांच वर्ष से ट्रेन पायलट और स्टेशन ऑपरेशन मास्टर के रूप में कार्यरत 33 वर्षीय इंदिरा ने कहा, इस विश्व स्तरीय और प्रतिष्ठित परियोजना का हिस्सा बनना, खासकर एक प्रवासी होने के चलते, मेरे लिए वास्तव में गर्व का क्षण है।

Read More

चेन्नई। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि इसके प्रभाव से 12 से 15 नवंबर के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की गतिविधि का एक नया दौर आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण आज उसी क्षेत्र में बना रहा। इसके प्रभाव में अगले 36 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले दो…

Read More