Author: admin

प्रयागराज,महाकुंभ में जन आस्था का सबसे बड़ा आकर्षण यहां आने वाले हिंदू सनातन धर्म के 13 अखाड़े और उनका शाही स्नान होता है। धार्मिक परम्परा का अनुगामी बनकर आगे बढ़ रहे सनातन धर्म के इन अखाड़ों में भी धीरे धीरे बदलाव हो रहा है। महाकुंभ में हिंदू सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले अखाड़ों में पर्यावरण संरक्षण का एजेंडा शामिल हो गया है। प्रदेश की योगी सरकार के कुंभ आयोजन से जुड़े दृष्टिकोण की प्रेरणा ने अखाड़ों के बदलाव में भूमिका निभाई है। प्रयागराज महाकुंभ को प्लास्टिक फ्री और ग्रीन कुंभ के रूप में आयोजित करने का योगी सरकार…

Read More

अकोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे (राहुल गांधी) हाथ में संविधान पकड़कर लहराते हैं। लेकिन दो दिन पहले उनकी पोल खुल गई। वे जिस संविधान को वे लहराते हैं उसकी कॉपी आई जिस पर ऊपर तो भारत का संविधान लिखा था लेकिन अंदर सारे के सारे पन्ने कोरे थे। उन्होंने राहुल पर तंज करते हुए कहा कि राहुल बाबा, संविधान का तो अपमान मत कीजिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान को मजाक बनाकर…

Read More

अकोला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जिस किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, वह राज्य पार्टी के ‘शाही परिवार’ के लिए एटीएम बन जाता है। मोदी ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सिलसिले में अकोला में एक चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम महाराष्ट्र को कांग्रेस का एटीएम नहीं बनने देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के शाही परिवार को चुनौती देता हूं कि वे साबित करें कि उन्होंने कभी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पंचतीर्थ का दौरा किया है।’’ मोदी ने आंबेडकर के जन्म स्थान महू, ब्रिटेन में अध्ययन के…

Read More

मेलबर्न। भारत के पूर्व मुख्य कोच ग्रेग चैपल ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को अगर अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करनी है तो उन्हें अपने युवा दिनों के जोश और जुनून को फिर से जगाना होगा। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार खेलने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां पांच मैच की श्रृंखला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। कोहली और रोहित इस महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। चैपल ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड में अपने कॉलम में सचिन तेंदुलकर के साथ 2005 में हुई बातचीत का जिक्र…

Read More

मुंबई। विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बाजार पर्यवेक्षकों ने कहा कि कॉरपोरेट आय, खपत में तेजी और विदेशी पूंजी प्रवाह पर स्पष्टता आने तक भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 424.42 अंक की गिरावट के साथ 79,117.37 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 132.7 अंक फिसलकर 24,066.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, मारुति, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। इंफोसिस,…

Read More

नई दिल्ली,  आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर का टोल संग्रह से राजस्व अक्टूबर में 21 प्रतिशत बढ़कर 539.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी महीने 447.8 करोड़ रुपये था। आईआरबी ने शेयर बाजार को बृहस्पतिवार को दी सूचना में बताया, उसके 17 टोल में से महाराष्ट्र में आईआरबी एमपी एक्सप्रेसवे ने कुल राजस्व संग्रह में सर्वाधिक 142.6 करोड़ रुपये और इसके बाद आईआरबी अहमदाबाद वडोदरा सुपर एक्सप्रेस टोलवे ने 66.2 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

Read More

न्यूयॉर्क। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत का स्वागत करते हुए कहा कि देश को उनके जैसे ‘मजबूत नेता’ की जरूरत है जो महंगाई पर काबू पाने और अवैध आव्रजन पर अंकुश लगाने के अपने वादे को पूरा करेंगे। ऐतिहासिक चुनाव में ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया तथा वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। वह एक सदी से भी अधिक समय में एक अंतराल के बाद दो बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले दूसरे नेता बन गए हैं।

Read More

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल होने का हकदार है क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था वर्तमान में किसी भी अन्य देश की तुलना में तेजी से बढ़ रही है। सोचि में ‘वल्दाई डिस्कशन क्लब’ के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने बृहस्पतिवार को यह भी कहा कि भारत के साथ रूस सभी दिशाओं में संबंध विकसित कर रहा है और द्विपक्षीय संबंधों में एक-दूसरे पर दोनों देशों का गहरा विश्वास है। उन्होंने कहा, डेढ़ अरब की आबादी, दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज प्रगति, प्राचीन संस्कृति और भविष्य में…

Read More

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को तीसरे दिन भी तब हंगामा हुआ जब भाजपा सदस्यों ने विशेष दर्जे के प्रस्ताव का विरोध किया। इसके चलते अध्यक्ष को 12 विपक्षी विधायकों और लंगेट से विधायक शेख खुर्शीद को बाहर निकालना पड़ा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने ‘पाकिस्तानी एजेंडा नहीं चलेगा’ जैसे नारे लगाए। भाजपा विधायक आसन के समक्ष भी आ गए जिसके बाद अध्यक्ष अब्दुल रहीम राठेर ने निर्देश दिया कि उन्हें बाहर निकाल दिया जाए। उन्हें बाहर निकाले जाने के तुरंत बाद 11 अन्य भाजपा विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन से बहिर्गमन किया। सदन में पिछले…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की उस टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर संविधान की ‘लाल कवर वाली’ प्रति दिखाने का आरोप लगाया था उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश की जनता ‘‘संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी’’ भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देगी। उनकी यह टिप्पणी फडणवीस द्वारा यह पूछे जाने के बाद आई कि राहुल गांधी संविधान की लाल कवर वाली प्रति दिखाकर क्या संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता पर अराजकतावादियों का गठबंधन बनाने का भी आरोप लगाया। खड़गे ने सोशल मीडिया मंच…

Read More