- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
Author: admin
दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने वाले है। भारत का चुनाव आयोग आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। प्रेस ब्रीफिंग दोपहर 2:00 बजे प्लेनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में शुरू होने वाली है। आयोग ने देश भर के मीडिया कर्मियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जो चुनाव की तारीखों और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अन्य पहलुओं के बारे में बहुप्रतीक्षित विवरण प्रदान करेंगे। 2020 में हुआ था दिल्ली में चुनाव 2020 वर्ष में चुनाव आयोग ने 6 जनवरी को चुनाव…
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से AIR INDIA विमान ने उड़ान भरी थी। बेंगलुरु AIR INDIA का विमान क्रू सदस्य सहित 150 यात्री लेकर दिल्ली जा रहा था। लेकिन उड़ान भरने के बाद ही विमान का एक इंजन हवा में बंद हो गया, जिससे आपातकालीन स्थिति में विमान को बेंगलुरु में उतारना पड़ा। विमान का एक इंजन बंद होने के बाद विमान ने लगभग एक घंटे तक आसमान में ही चक्कर लगाया फिर बेंगलुरु के हवाई अड़्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिग कराई गई। इस घटना में कोई हादसा नहीं हुआ सभी क्रू सदस्य सहित 150 यात्री सुरक्षित है।…
Stock Market Rise: नये साल का पहला मंगलवार शेयर बाजार के लिए मंगल शुरुआत लेकर आया। सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ दोनों सूचकांक हरे निशान में खुले। निफ्टी 50 इंडेक्स 63.85 अंक या 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 23,679.90 अंक पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 54.81 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 78,019.80 अंक पर खुला। मंगल शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार 2Source: Social Media HMPV से प्रभावित हुए बाजार भारत में HMPV मामलों की आशंका के कारण सोमवार को हुई भारी बिकवाली ने पूरे बाजार की…
2009 में BRICS का गठन हुआ था जिसमें ब्राजील, रुस, चीन और भारत देश शामिल थे। समय के साथ BRICS संगठन का विस्तार हुआ और इसमें कई देश शामिल हुए। अब ब्राजील ने घोषणा की है कि इंडोनेशिया देश ब्रिक्स समूह का पूर्ण सदस्य बन गया है। ब्राजील ने कहा कि 2023 में जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन में ब्लॉक के नेताओं ने इंडोनेशिया की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने इंडोनेशिया के ब्रिक्स में प्रवेश का स्वागत किया औऱ कहा कि इंडोनेशिया और अन्य ब्रिक्स सदस्य वैश्विक शासन संस्थानों के सुधार का समर्थन करते हैं। ब्राजील सरकार…
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया रिपोर्ट पिछले सत्र के दौरान अब तक के सबसे निचले स्तर की तुलना में मंगलवार की सुबह भारतीय रुपया मजबूती के साथ खुला। इस रिपोर्ट को दाखिल करने के समय, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.75 पर कारोबार कर रहा था, जबकि यह अब तक का सबसे निचला स्तर 85.84 था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य के आधार पर, रुपये को तकनीकी रूप से 85.50 के स्तर पर समर्थन मिलना चाहिए, उसके बाद 85.10 के स्तर पर और 85.90 के आसपास प्रतिरोध मिल सकता है, और इसके टूटने…
नेपाल में सुबह जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई। भूकंप नेपाल के लोबुचे के उत्तर-पूर्व में 93 किलोमीटर की गहराई पर आया। नेपाल के साथ ही बिहार, सिक्किम, और बंगाल के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, तिब्बत में भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई। बिहार के शिवहर, मोतिहारी और समस्तीपुर जिले में सुबह 6.40 बजे के आसपास भूकंप आया, जो लगभग पांच सेकंड तक चला था। नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके 7.1 की तीव्रता से भूकंप आने से इमारत…
भूकंप में कम से कम 53 लोगों की मौत, 62 घायल शिज़ांग स्वायत्त क्षेत्र में स्थित शिगाज़े शहर में डिंगरी काउंटी में आए विनाशकारी भूकंप में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई, 62 घायल हो गए और कई इमारतों के ढहने सहित व्यापक क्षति हुई, ताइपे टाइम्स ने राज्य मीडिया का हवाला देते हुए रिपोर्ट की। इससे पहले, क्षेत्रीय आपदा राहत अधिकारियों का हवाला देते हुए, शिन्हुआ ने 32 लोगों की मौत और 38 के घायल होने की सूचना दी थी। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने कहा, मंगलवार सुबह 9:05 बजे शिज़ांग (तिब्बत) स्वायत्त क्षेत्र के शिगाज़े शहर…
आगामी महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत पहुंचने लगे हैं। महाकुंभ 2025 में आकर्षण का केंद्र बने एक और साधु-संत एंबेसडर बाबा हैं, जो अपनी भगवा रंग की एंबेसडर कार से मेले में पहुंचे। मध्य प्रदेश के इंदौर के मूल निवासी एंबेसडर बाबा की उम्र 50 साल से अधिक है और वे अपनी एंबेसडर कार से चार कुंभ मेलों में शामिल हो चुके हैं। साधु की एंबेसडर कार 1972 मॉडल की है और पिछले 30 से 35 सालों से उनके पास है। एम्बेसडर बाबा ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, मैं इस…
पंजाब डेस्कः गांव मौली बैदवान में निमार्णाधीन 4 मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से अचानक लोहे की ग्रिल गिर गई। इस ग्रिल की चपेट में आने से नीचे खेल रहे 12 साल के आशीष की मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले ठेकेदार पर काम में कोताही बरते जाने के संगीन आरोप लगाए हैं। सोहाना थाना पुलिस ने बच्चे के परिजनों के आरोप और मौके की जांच करने के बाद इमारत का काम करने वाले ठेकेदार जतिंदर के खिलाफ बनती अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस और संबंधित…
महाकुंभ 2025 मेला में करोड़ो भक्तों के आने की उम्मीद है, सभी लोगों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों के लिए अरैल घाट पर मॉक ड्रिल की। एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक (DIG) एमके शर्मा ने कहा कि एनडीआरएफ भव्य आगामी आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है और उनका उद्देश्य भक्तों और शरणार्थियों को यह विश्वास दिलाना है कि एनडीआरएफ जैसी एजेंसियां उनकी सेवा में हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। एनडीआरएफ की टीम आयोजन के दौरान सामने आने वाली किसी भी चुनौती से निपटने…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
