चंडीगढ़। पहलवान और हरियाणा में जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने मंगलवार को कहा कि वह जब तक जिंदा हैं, किसान, जवान और खिलाड़ियों के लिए लड़ती रहेंगी। विनेश ने यहाँ मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों के लिए जब वह राजनीति में नहीं थीं, तब भी आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि किसान, जवान और खिलाड़ी देश की नींव हैं और उनके लिए वह सदा लड़ेंगी। राजनीति में आने और विधायक बनने के बाद उन पर आयी जिम्मेदारी के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तो तब भी उनके ऊपर रहती थी जब वह देश के…
Author: admin
कासगंज, : सदर कोतवाली से चार सौ मीटर दूरी स्थित बीच बाजार में चोरों ने बीती रात दूल्हे के श्रंगार की दुकान में नकब लगाकर हजारों रुपए लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस के प्रति नारागजी व्यक्त जाहिर की है। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर चोरी के घटना के खुलासे की मांग की है। सदर कोतवाली से 400 मीटर की दूरी पर बारहद्वारी स्थित गोपाल अग्रवाल की दूल्हे के श्रंगार की दुकान है। सोमवार की देर रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दस बजे अपनी दुकान खोलने…
दिल्ली के कीर्ति नगर थाने के एएसआई राजेश कुमार के साथ पुलिस टीम ने जानी थाने के पास स्थित वीर सिंह के घर में दबिश दी। पुलिस ने घर में मौजूद महिलाओं व अन्य व्यक्तियों को एक कमरे में बैठा दिया। इसके बाद साथ लाए गए आरोपी की निशानदेही पर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को घर से प्लास्टिक के डिब्बों में रखे करीब 27 लाख मिले। पुलिस इन रुपयों को अपने साथ ले गई। वही मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने घर से कुछ गहने भी बरामद किए हैं। सिपाही वीर सिंह शामली जिले…
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर, 2024 1 दिल्ली की ‘आप’ सरकार बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय ने सोमवार को “रेड लाइट ऑन – गाड़ी ऑफ” अभियान शुरू किया है। पर्यावरण मंत्री ने आईटीओ चौराहे से अभियान की शुरुआत करते हुए वाहन चालकों से रेड लाइट होने पर गाड़ी का इंजन बंद करके प्रदूषण कम करने में अपना योगदान देने की अपील की। इस दौरान गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में इस समय के बढ़ते प्रदूषण का बड़ा कारण बायोमास बर्निंग और धूल से होने…
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महिपालपुर में एक सैलून के अंदर देहव्यापार किया जा रहा है. इसके बाद एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया. उसने सौदा तय करने के बाद बाहर मौजूद पुलिस टीम को सूचित कर दिया. टीम ने छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया. दिल्ली के महिपालपुर इलाके में यूनिसेक्स सैलून में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यहां से एक ग्राहक अमरजीत द्विवेदी (21), दलाल राहुल कुमार (22) और सैलून में मैनेजर के तौर पर काम करने वाली एक महिला शिल्पी (40) को…
21 अक्टूबर, नई दिल्ली ! दिव्यांगों के लिए समय पर और सुगम न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस दिशा में दिल्ली सरकार दिव्यांगों के लिए विशेष अदालतें स्थापित करेगी। सीएम आतिशी द्वारा इसे मंजूरी मिल चुकी है। इस बाबत साझा करते हुए सीएम आतिशी ने कहा कि, दिल्ली सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में ये ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार ने न्यायिक व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण बदलाव की ओर कदम बढ़ाते हुए दिव्यांगों के हित में स्पेशल कोर्ट की स्थापना को मंजूरी दे…
21 अक्टूबर, नई दिल्ली, संस्कृति और एकता के परिचायक ‘फूल वालों की सैर’ उत्सव का शुभारंभ हो चुका है। सोमवार की आयोजकों द्वारा सीएम आतिशी को उत्सव का प्रतीक पारंपरिक पंखा भेंट कर सात दिवसीय “फूल वालों की सैर 2024” उत्सव की शुरुआत की गई। इस मौके पर आयोजक शहनाईवादकों के साथ दिल्ली सचिवालय पहुंचे और सीएम आतिशी को फूलों का पंखा भेंट किया। मुख्यमंत्री आतिशी ने ‘फूलवालों की सैर’ की शुरुआत के मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि, फूलवालों की सैर सिर्फ़ एक सात दिन त्यौहार नहीं बल्कि हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है। और आज के दौर में…
नई दिल्ली। यह न केवल द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन और टीम द्रोणाचार्य द जिम के लिए बल्कि हमारे देश भारत के लिए भी गर्व का क्षण है कि एन.सी.पी.ई. में बी.पी.एड. कर रहे 21 वर्षीय प्रथम वर्ष के छात्र गुरदित सिंह ने कुल 4 स्वर्ण पदक जीत कर एक इतिहास रचा है। लंदन में 19-20 अक्टूबर, 2024 को आयोजित लंदन पावर चैलेंज यूके आईपीएल क्वालीफायर में जूनियर और ओपन श्रेणी में 120 किलोग्राम वजन वाले गुरदित सिंह ने 125 किलो वर्गभार में कुल 665 किलो वजन उठाया तथा दोनों में सर्वश्रेष्ठ पॉवरलिफ्टर का पुरस्कार जीता। यूकेआईपीएल के अध्यक्ष श्री डेल लॉन्गफ़ोर्ड…
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि आतंकियों का यह दुस्साहस जम्मू-कश्मीर में निर्माण का क्रम और लोगों का विश्वास कभी नहीं तोड़ पाएगा। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और छह श्रमिकों की मौत हो गयी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमले में एक डॉक्टर और प्रवासी मजदूरों समेत कई लोगों की हत्या,…
