Author: admin

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया।उन्होंने बताया कि इस महीने की 10 तारीख को नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले से जिला रिजर्व बल ‘डीआरजी’, एसटीएफ (विशेष कार्य बल) और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के संयुक्त दल को दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल रोधी अभियान में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के तीन बजे जब सुरक्षाबल के जवान…

Read More

नई दिल्ली। वन नेशन, वन इलेक्शन बिल को मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक अब सरकार इस बिल को इसी सप्ताह सदन के पटल पर रख सकती है। हालांकि इससे पहले सरकार को जेपीसी की कमेटी का गठन करना होगा। इसके साथ ही सभी दलों के सुझाव भी लिए जाएंगे। इसके बाद ही इस बिल को संसद में लाया जाएगा। सरकार इसी सत्र में इस बिल को पास कराने की भी कोशिश करेगी। बता दें कि इससे पहले रामनाथ कोविंद की कमेटी ने सरकार को ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ी अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।…

Read More

चेन्नई। तमिल अभिनेता और भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एवं लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक रजनीकांत बृहस्पतिवार को 74 वर्ष के हो गए। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा, “मेरे अजीज दोस्त और दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिन्होंने सीमाओं को पार कर अपने अभिनय और शैली से छह से साठ साल तक के सभी लोगों को अपना प्रशंसक बनाया है!” सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने लिखा, “आप हमेशा खुश रहें और फिल्म उद्योग में अपनी निरंतर सफलताओं…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा में सदन के नेता और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के विवादास्पद निवेशक जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के संबंधों के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद नड्डा ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि सदन में लोकतंत्र की मर्यादा का सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने समय-समय पर प्रजातांत्रिक प्रणालियों को ताक पर रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह से संसदीय…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का दौरा करेंगे, जहां वे 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के अलावा पूजा-अर्चना भी करेंगे और महाकुंभ प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह प्रयागराज जाएंगे और दोपहर करीब 12:15 बजे संगम तट पर पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12:40 बजे प्रधानमंत्री अक्षय वट वृक्ष में पूजा करेंगे, उसके बाद हनुमान मंदिर और सरस्वती कूप…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का उपहास उड़ाते हुए उन्हें ‘‘कनाडा का गवर्नर’’ कहा। ट्रूडो पिछले सप्ताह ट्रंप के साथ रात्रिभोज के लिए उनके निजी क्लब ‘मार-ए-लागो’ गए थे, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की इस चेतावनी पर चर्चा की थी कि अगर कनाडा सरकार वहां से अमेरिका आने वाले अवैध प्रवासियों और अवैध मादक पदार्थों के प्रवाह को रोकने में विफल रहती है तो कनाडा पर 25 प्रतिशत शुल्क (कर) लगाया जाएगा।

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठजोड़ की संभावना से बुधवार को एक बार फिर इनकार कर दिया। दरअसल पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों दल मिलकर यह चुनाव लड़ सकते हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि आप दिल्ली में अपने बलबूते पर ही चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।’’

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ दो अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म के निर्माता प्रियदर्शन हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ और ‘भागम भाग’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में साथ काम किया है।अक्षय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’ अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर फिल्म के…

Read More

लखनऊ,  जीसीआरजी वीमेंस क्रिकेट के सुपर लीग मुकाबलों में मंगलवार को सलीम उस्मानी एकादश और नीरू कपूर एकादश ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये।एसएजीई मैदान पर खेले गये मैच में पहले प्रियांशी यादव के हरफनमौला खेल की बदौलत नीरू कपूर एकादश ने अहमद मोबिन एकादश को 10 रन से हराया। नीरू कपूर एकादश के 166 रनों जवाब में अहमद मोबिन की टीम 156 रन ही बना सकी। विजयी नीरू कपूर एकादशी की ओर से प्रियांशी यादव 40 रन बनाये। पं. रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर खेले गए मैच अरिशा मुस्तफा की गेंदबाजी की बदौलत सलीम उस्मानी एकादश ने असद अंसारी एकादश…

Read More