नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करने पर 2047 तक नए भारतीय युग में विकसित देशों के समान भारत में सभी मुख्य विशेषताएं होंगी और विकसित भारत विचारों, प्रौद्योगिकी और संस्कृति के जीवंत आदान-प्रदान का केंद्र बनकर न केवल भारतीयों बल्कि शेष विश्व के लिए समृद्धि लाएगा। सीतारमण ने यहां तीन दिवसीय कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए कहा, “यदि हम उपमहाद्वीप के सभ्यतागत इतिहास को देखें तो भारतीय युग कोई नई घटना नहीं है। एक हजार वर्षों से भारत ने दर्शन, राजनीति, विज्ञान और कला का एक सांस्कृतिक…
Author: admin
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर कंपनी महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड ने महिंद्रा जियो के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की है जो एक नया इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर हल्का माल वाहक है। कंपनी ने कल रात यहां एक कार्यक्रम में इस वाहन को पेश करते हुए कहा कि जियो नाम का मतलब है “शून्य उत्सर्जन विकल्प”, जो इलेक्ट्रिक वाहन के पर्यावरणीय लाभों को दर्शाता है। यह वाहन दो वेरिएंट में उपलब्ध। इसको शहरी लॉजिस्टिक्स की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
नई दिल्ली। ऑनलाइन ऑर्डर पर खान-पान का सामान पहुंचाने वाले मंच स्विगी ने शनिवार को बड़े ऑर्डर को एक बार में पूरा करने के लिए औपचारिक रूप से ‘एक्सएल’ बेड़े को पेश किया। इससे कुछ ही घंटों पहले स्विगी ने खान-पान के उत्पाद 10 मिनट में पहुंचाने वाली सेवा ‘बोल्ट’ पेश की थी। हालांकि यह सेवा फिलहाल चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है। स्विगी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भी लाने की तैयारी कर रही है।
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती शहर में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी के लिए गाजियाबाद जिले के डासना स्थित मंदिर के महंत के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग कर रही भीड़ की ओर से किये गए पथराव में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाद में उसने पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए गाजियाबाद जिले के डासना स्थित मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि अमरावती शहर के नागपुरी गेट पुलिस थाने के बाहर शुक्रवार रात को हुई पथराव की घटना में…
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सारा अर्जुन सिल्वर स्क्रीन पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं। रणवीर सिंह, आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। चर्चा है कि आदित्य धर ने इस फिल्म में रणवीर के साथ रोमांटिक लीड रोल निभाने के लिए सारा अर्जुन को चुना है। बाल कलाकार के रूप में सारा अर्जुन ने जय हो, जज्बा,सांड की आंख, जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने…
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में सुबह सात बजे सभी 90 सीटों के लिए बनाये गये 20,629 मतदान केंद्रों में मतदान शुरू हो गया और मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।चुनाव आयोग कार्यालय के मुताबिक सुबह से ही मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी। अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खराब होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।
सेंट जोंस (एंटीगा)। वेस्टइंडीज के सीनियर खिलाड़ी आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, अकील हुसैन और शिमरोन हेटमायर ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से हटने का फैसला किया। क्रिकेट वेस्टइंडीज की विज्ञप्ति के अनुसार मुख्य कोच डेरेन सैमी की अगुआई वाली चयन समिति ने सलामी बल्लेबाज एविन लुईस और ब्रैंडन किंग को वापसी कराई है जबकि तेज गेंदबाजी आल राउंडर टेरेंस हिंड्स और शमार स्प्रिंगर को पहली बार जगह दी।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि घुसपैठ की कोशिश की खुफिया जानकारी प्राप्त होने के बाद कुपवाड़ा के केरन सेक्टर के गूगलधार वन क्षेत्र में यह अभियान शुरू किया गया। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अभियान अभी भी जारी है। सेना ने एक्स पर कहा, “सुरक्षा बलों ने अभियान में गूगलधार में दो आतंकवादियों को मार गिराया है और…
वाशिम (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को ‘‘शहरी नक्सलियों का एक गैंग’’ चला रहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इस पार्टी के ‘‘खतरनाक एजेंडे’’ को विफल करने के लिए एकजुट होने की अपील की। मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उन्हें (कांग्रेस को) लगता है कि यदि हम सभी एकजुट हो जाएंगे तो देश को विभाजित करने का उनका एजेंडा नाकाम हो जाएगा।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हर कोई देख सकता है कि कांग्रेस भारत के लिए अच्छे इरादे नहीं…
कोल्हापुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को भयभीत कर और देश के संविधान एवं संस्थानों को बर्बाद करके शिवाजी महाराज के समक्ष शीश झुकाने का कोई औचित्य नहीं है। राहुल गांधी ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर शीर में मराठा सम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण करने से पहले राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में मराठा शासक की स्थापित प्रतिमा के ढहने को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और…
