Author: admin

लखनऊ,  उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली 89 ट्रेनों को इस वर्ष भी ठंड और कोहरे के चलते कैसिंल करने का प्रस्ताव बनाकर रेलवे प्रशासन ने दोनों मुख्यालय को भेजा है। ट्रेनें दिसम्बर में निरस्त की जाएंगी। रेलवे के संचालन से जुड़े अधिकारियों,कर्मियों ने निरस्त होने वाली ट्रेनों का सूची तैयार कर रहे है अंतिम निर्णय मुख्यालय की ओर से होने के बाद ट्रेनें कैसिंल की जाएंगी। इससे 1 लाख 30 हजार यात्रियों को सफर करने को लेकर मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि वह विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) प्रमुख थोल थिरुमावलवन की भावनाओं और विचारों को समझते हैं। स्टालिन ने कहा कि वीसीके के शीर्ष नेता ने उनके प्रति सच्चा प्यार एवं स्नेह दिखाया और थिरुमावलवन कार्य के प्रति उनके समर्पण से भी अवगत हैं। स्टालिन ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा कि वीसीके प्रमुख ने 15 नवंबर को उनसे मुलाकात की और अरियालुर जिले (जयमकोंडम) में एसआईपीसीओटी औद्योगिक पार्क स्थापित करने के उनके अनुरोध को एक साल के भीतर पूरा कर दिखाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड और महाराष्ट्र में एक-दूसरे के खिलाफ दायर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर जवाब देने के लिए निर्वाचन आयोग से सात दिन का समय और मांगा है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर भाजपा और कांग्रेस द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के मद्देनजर, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को दोनों दलों के अध्यक्षों से उनके नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी करने को कहा था।

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव को सोमवार को निर्देश दिया कि वह 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में मौत की सजा पाने वाले बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका को राष्ट्रपति के समक्ष विचारार्थ रखें न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने राष्ट्रपति से दो सप्ताह के भीतर याचिका पर विचार करने का अनुरोध किया। पीठ ने कहा, ‘‘मामले की सुनवाई के लिए विशेष रूप से आज का दिन तय किए जाने के बावजूद भारत संघ की ओर से…

Read More

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरक्षण पर लगी 50 प्रतिशत की सीमा हटाने और देश में जाति जनगणना कराने का सोमवार को वादा किया। गांधी ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जाति जनगणना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है और हम इसे पूरा करेंगे। यह हमारा केंद्रीय स्तंभ है।’’ उन्होंने महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को कुछ अरबपतियों और गरीबों के बीच विचारधाराओं की लड़ाई करार दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘फॉक्सकॉन’ और ‘एयरबस’ समेत सात लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित कर दी गईं, जिससे महाराष्ट्र के युवाओं की…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के एक दिन बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर कैलाश गहोलत को पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा नेता भी मौजूद रहे भाजपा में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने कहा कि गलत धारणा फैलाने की कोशिश की जा रही है कि मेरा फैसला ईडी, सीबीआई के दबाव का नतीजा है, सच्चाई यह है कि आप ने अपने मूल्यों से समझौता किया। बता दें कैलाश गहलोत ने 19 फरवरी 2015 को…

Read More

जोहानिसबर्ग। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज को जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे उन्होंने अच्छी तरह से निभाया। भारत ने चौथे और अंतिम मैच में 135 रन की बड़ी जीत दर्ज करके श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की।

Read More

मुंबई। घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली के बीच पिछले दो कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.5 अंक चढ़कर 77,945.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.25 अंक की बढ़त के साथ 23,645.30 अंक पर रहा। बीएसई बेंचमार्क में पिछले दो सत्र में 1,805.2 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।

Read More