Author: admin

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का अनुबंध एक साल के लिए बढ़ा दिया है और इस तरह से वह 2025 में भी अपनी इस भूमिका को निभाएंगे। यह घोषणा अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ महीने पहले की गई है। अफगानिस्तान पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा। इंग्लैंड के 43 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने जुलाई 2022 में अफगानिस्तान के मुख्य कोच का पद संभालाा था। उनके मार्गदर्शन में टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावशाली प्रगति की है।

Read More

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ दो अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म के निर्माता प्रियदर्शन हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ और ‘भागम भाग’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में साथ काम किया है। अक्षय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’ अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर फिल्म…

Read More

मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन (बॉक्सिंग डे) के सभी टिकट बिक गए हैं जिससे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही पांच मैच की इस श्रृंखला के प्रति लोगों की दिलचस्पी का पता चलता है। टिकटों की यह भारी मांग ऑस्ट्रेलिया की श्रृंखला में शानदार वापसी के बाद देखने को मिली है। भारत ने पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच 295 रन से जीता था लेकिन ऑस्ट्रेलिया एडिलेड में दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला को बराबर…

Read More

भारत को सबसे अधिक निराश उसकी दो स्टार बल्लेबाजों कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना ने किया है। मंधाना ने अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच में वह केवल 17 रन ही बना पाई है। इस सलामी बल्लेबाज की निगाह फॉर्म में लौटने पर टिकी होगी। हरमनप्रीत अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रही है। उन्होंने दो मैच में 57 रन बनाए हैं। भारतीय टीम इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप में जल्दी बाहर हो गया था और तब से हरमनप्रीत की बल्लेबाजी…

Read More

जयपुर। राजस्थान में हुए ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट 2024 के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। लेकिन प्रोग्राम खत्म होने के बाद सोनू निगम नाराज दिखे और सीएम- डिप्टी सीएम के साथ मंत्रियों और नेताओं पर जमकर बरसे। सोनू निगम ने तो यहां तक कह दिया कि आपलोग ऐसे कार्यक्रम में न आया करें। अगर आते हैं तो शो शुरू होने से पहले ही चले जाएं। दरअसल, राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट…

Read More

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है, जिसके आधार पर यहां एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली मेडिकल छात्रा को दी जाने वाली ट्यूशन फीस की राशि को ‘फ्रीज’ कर दिया गया था। एनआईए ने दावा किया था कि ट्यूशन फीस झारखंड में सक्रिय एक माओवादी संगठन द्वारा दी गई थी। न्यायमूर्ति एस. एम. सुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति एम. ज्योतिरामन की खंडपीठ ने एनआईए के आदेश को चुनौती देने वाली छात्रा की याचिका को खारिज कर दिया। सोमवार को जब मामला सुनवाई के लिए आया तो मेडिकल छात्रा…

Read More

पटना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान पर कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो का समर्थन करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें भाजपा विरोधी इस गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए। लालू ने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘ममता बनर्जी को ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने दिया जाना चाहिए।’’ जब पत्रकारों ने ममता के दावों पर कांग्रेस की आपत्ति के बारे में पूछा, तो लालू ने कहा, ‘‘कांग्रेस के विरोध से कोई फर्क नहीं पड़ेगा…उन्हें ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने…

Read More

चंडीगढ़। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रेखा शर्मा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को यहां हरियाणा से अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव मैदान में एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण शर्मा के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। उपचुनाव के लिए हरियाणा विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय शर्मा के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद थे।

Read More

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दो सत्र से जारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह और एशियाई बाजारों में तेजी ने भी बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 193.17 अंक या 0.24 प्रतिशत चढ़कर 81,701.63 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 47.40 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,666.40 अंक पर रहा।

Read More

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को सौंप दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि धनखड़ के “अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीके से राज्यसभा की कार्रवाई संचालित करने” के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, “राज्यसभा के माननीय सभापति द्वारा अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीक़े से उच्च सदन की कार्यवाही का संचालन करने के कारण इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के पास उनके खिलाफ औपचारिक रूप से अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।” उन्होंने कहा कि इंडिया…

Read More