- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
- Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली छूट, सुप्रीम कोर्ट ने बताई टाइमिंग
- Qaumi Patrika Hindi, 1 Nov 2026
Author: admin
नेशनल डेस्क: भारतीय रेलवे, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, हमेशा अपनी सेवाओं और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए विकल्प प्रस्तुत करता है। भारतीय रेलवे की यात्री गाड़ियों में विभिन्न श्रेणियों के कोच होते हैं, जिनमें जनरल, स्लीपर, और एसी (AC) कोच प्रमुख हैं। इनमें से 3ए (Third AC) कोच बहुत ही लोकप्रिय है क्योंकि यह आरामदायक और किफायती होता है। लेकिन हाल ही में भारतीय रेलवे ने 3E (Third AC Economy) कोच की पेशकश की है, जो 3A के समान ही आरामदायक हैं, लेकिन किराए में थोड़ा फर्क है। इस लेख में हम…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर हमला करते हुए दावा किया कि उसने बाबा साहब अंबेडकर के लिए कुछ नहीं किया, जबकि भाजपा सक्रिय रूप से बीआर अंबेडकर के समानता के दृष्टिकोण की दिशा में काम कर रही है। सोशल मीडिया पर सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को फिर से शेयर किया और लिखा, “जबकि कांग्रेस पिछड़े समुदायों को सशक्त बनाने में लगातार विफल रही है, भाजपा डॉ. बीआर अंबेडकर के समानता के दृष्टिकोण की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। आरक्षण का विस्तार करने और शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अवसर…
बाबासाहेब अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर मचे बवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। भाजपा सांसदों ने परिसर में नारे लगाए और बैनर थामे हुए थे, “बाबासाहेब अंबेडकर जी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” इस दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सभी को भारत रत्न मिला है, लेकिन डॉ अंबेडकर को नहीं दिया। शाह के ‘अंबेडकर’ बयान पर संसद में हंगामा डॉ. आंबेडकर पर अमित शाह…
संसद में आज ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। उनके सिर पर चोट लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सारंगी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऊपर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल द्वारा धक्का दिए जाने से गिरे। अस्पताल में सारंगी को देखने भाजपा सांसद पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे हैं। इधर, राहुल गांधी का आरोप है कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया है। संसद के मेन गेट मकर द्वार पर उनके जमावड़े के चलते उन्हें संसद…
भारत और चीन के रिश्तों में कुछ समय से मिठास आ रहा है। कुछ महीने पहले वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control) पर हुए गश्त समझौते के बाद अब चीन कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने पर राजी हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की चीन यात्रा के दौरान यह सहमति बनी है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कुल छह मुद्दों पर सहमति बनी। भारत ने सीमा विवाद के निष्पक्ष समाधान पर जोर दिया। डोभाल और वांग यी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को दोबारा शुरू करने, नदी से संबंधित आंकड़ों को साझा करने, सीमा…
ब्रिस्बेन। भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रविचंद्रन अश्विन ने गाबा टेस्ट के बाद संवाददाता सम्मेलन में अपने संन्यास लेने की घोषणा की। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ थे। संन्यास से पहले अश्विन ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ बैठे नजर आए थे। इस दौरान कोहली ने उन्हें गले भी लगाया था। अश्विन एडिलेड डे नाइट टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे। अश्विन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर सभी प्रारूपों में ये मेरा आखिरी मैच था। मेरे अंदर अभी…
ब्रिसबेन, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये तीसरे टेस्ट मैच को पांचवें दिन बुधवार को भारत की दूसरी पारी में शुरु हुई बारिश के कारण ड्रा घोषित कर दिया गया। ट्रैविस हेड को उनके शानदार खेल के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवजा गया। पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत कर बराबरी पर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर मिली 185 रनों की बढ़त के बाद दूसरी पारी सात विकेट पर 89 रन पर घोषित कर भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया के 275…
नयी दिल्ली, खाद्य तेल बनाने वाले बीएन समूह ने अफ्रीका में अपने परिचालन का विस्तार करने के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 8,000 करोड़ रुपये) के निवेश की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच साल में चरणबद्ध तरीके से उभरते बाजारों में प्रवेश करना है। बीएन समूह ने बयान में कहा कि उसकी योजना 2,000 टन की संयुक्त उत्पादन क्षमता वाली तीन विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने तथा ताड़ के बागानों में निवेश करने की है। कंपनी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अनुभव अग्रवाल ने कहा कि यह विस्तार वैश्विक उद्यम बनने की दिशा में एक रणनीतिक…
मुंबई। विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 149.31 अंक की गिरावट के साथ 80,535.14 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 62.9 अंक फिसलकर 24,273.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयरों में तेजी रही।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
