Author: admin

Traffic Sentinel App News: हाल ही में फिर से लॉन्च किए गए ट्रैफिक प्रहरी ऐप के माध्यम से 22 दिनों में 2,513 ट्रैफिक उल्लंघनों की शिकायतें दर्ज की गईं हैं। इस पहल के तहत, नागरिकों को पुलिस की आंख और कान बनने और यातायात नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनों को कम करना है। ट्रैफिक प्रहरी योजना का हुआ दोबारा लॉन्च ट्रैफिक प्रहरी योजना, जो पहली बार दिसंबर 2015 में शुरू की गई थी, नागरिकों को खतरनाक ड्राइविंग, गलत साइड ड्राइविंग,…

Read More

Tirupati Temple Prasad: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट की खबर ने देशभर में हड़कंप मच दिया है। जिसके बाद साधु-संतों ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अयोध्या की तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज इस घटना से बेहद नाराज हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि या तो केंद्र सरकार भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करे, नहीं तो 100 करोड़ हिंदू हथियार उठाने को मजबूर होंगे। महंत परमहंस दास ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार विभाजन के…

Read More

UP Job News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तैयारियों के बीच बेरोजगारों को नौकरी देने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कि अगले 6 महीनों के अंदर यूपी में 40 हज़ार पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि ये भर्तियाँ UPSSSC के माध्यम से की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात का ऐलान किया था। UPSSSC के माध्यम से होंगी भर्तियां उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चयन आयोग का गठन हो चुका है। जल्द ही इसके जरिए हजारों…

Read More

Middle East Tensions: इजरायल और लेबनान के बीच स्थिति भयावह होते जा रहा है। पिछले दिनों इजरायली सेना के द्वारा हिजबुल्लाह पर किए गए हमलों ने जंग की आहट को बढ़ावा दे दिया है। वहीं लेबनान के मौजूदा हालात और मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष को लेकर फ्रांस चिंतित है। अब इस तनाव को कम करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने लेबनान के प्रमुख नेताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने संसद के स्पीकर नबीह बेरी, कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती और सेना कमांडर जनरल जोसेफ औन से बात की…

Read More

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह की बात सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। खबर है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट के लोगों को टिकट वितरण में मिली वरीयता से कुमारी शैलजा नाराज हैं और अभी तक कैंपेनिंग में नहीं गई हैं। क्या है नाराजगी की वजह? सूत्रों का दावा है कि हुड्डा के अलावा बाकी सभी नेताओं को टिकट वितरण में नजरंदाज किया गया। शैलजा खुद उकलाना से चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। पार्टी, शैलजा के भतीजे हर्ष को उकलाना से टिकट देने को तैयार थी लेकिन शैलजा…

Read More

कोलकाता/रांची: पश्चिम बंगाल-झारखंड बॉर्डर करीब 24 घंटे तक बंद रहने के बाद अंतरराज्यीय व्यापार के वास्ते ट्रकों की आवाजाही के लिए फिर से खोल दिया गया है। दामोदर घाटी निगम (DVC) द्वारा झारखंड के साथ अंतर-राज्यीय सीमा पर स्थित उसके बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार शाम को सीमा बंद कर दी थी। पानी छोड़े जाने की वजह से दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ आ गई। झारखंड सरकार के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘अंतरराज्यीय सीमा खोल दी गई है और NH-2 और NH-6 पर फंसे सामान से लदे हजारों ट्रक पश्चिम बंगाल…

Read More

अमरावती: विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट की चर्चा देश भर में हो रही है। आंद्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने प्रसाद में मिलावट का आरोप लगाया था। वहीं अब मंदिर के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने ‘लड्डू प्रसादम’ में इस्तेमाल घी की गुणवत्ता को लेकर श्रद्धालुओं की चिंताओं के बीच बड़ा बयान दिया है। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने कहा है कि इस पवित्र प्रसाद की शुचिता बहाल कर दी गई है। TTD ने क्या दी जानकारी प्रसाद को लेकर चल रहे विवाद के बाद तिरुमला पर्वत पर स्थित श्री वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन…

Read More

नेशनल डेस्क: दिल्ली में पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर आई है। ITO स्थित पासपोर्ट कार्यालय को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लोगों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। नए अपडेट के अनुसार, अब पासपोर्ट आवेदन के काउंटर वीडियोकॉन टावर में स्थित ऑफिस में मर्ज कर दिए गए हैं। लेकिन वहां भी वेटिंग की स्थिति काफी चिंताजनक है। ITO ऑफिस को बंद करने का निर्णय ITO स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बंद करने का निर्णय प्रशासन ने एक महीने के लिए लिया है। इसका…

Read More

 उत्तर प्रदेश में अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर सियासत हमेशा ही गर्म रहती है।हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाए थे कि यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर करती है। अखिलेश ने यह भी कहा था कि यादव समाज के लोगों का जान-बूझकर एनकाउंटर किया जा रहा है,लेकिन यूपी पुलिस के आंकड़े अलग ही कहानी बयां करते हैं, जो अखिलेश यादव के झूठ का पर्दाफाश करते हैं। 12,525 मुठभेड़ में 207 अपराधी ढेर योगी आदित्यनाथ साल 2017 में मुख्यमंत्री बने थे। 2017 से लेकर अब तक इन सात सालों में  प्रदेश में कुल…

Read More

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने हाल ही में NPS Vatsalya Yojana की शुरुआत की है, जो बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए डिज़ाइन की गई है। इस योजना का उद्देश्य 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) खाता खोलना है, जिससे अभिभावक उनके भविष्य में एक बड़ी राशि जमा कर सकें। NPS Vatsalya Yojana की विशेषताएं NPS Vatsalya Yojana के तहत अभिभावक अपने बच्चे के नाम पर कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। यह योजना बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए बनाई गई है। यहाँ कुछ प्रमुख बिंदु…

Read More