Delhi MCD Website: दिल्ली के नागरिकों को अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली नगर निगम (MCD) की वेबसाइट रोजाना रात 11 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी। वेबसाइट पर 2012 से 2022 के बीच का पुराना डाटा नए पोर्टल पर समाहित करने का काम चल रहा है, जिसकी वजह से यह अस्थाई व्यवस्था लागू की गई है।
जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र वेबसाइट
दिल्ली नगर निगम की जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र वेबसाइट (https://mcdonline.nic.in/rbd/web/citizen/info) पर पुराने डाटा को जोड़ने के लिए यह प्रक्रिया अगली सूचना तक जारी रहेगी। 2022 में निगम के पुनर्गठन के बाद, उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी निगमों के अलग-अलग सर्वरों और वेबसाइटों पर उपलब्ध डाटा को एक ही पोर्टल पर लाने का काम हो रहा है।
