- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
Author: admin
कैनबरा। भारत और प्रधानमंत्री एकादश के बीच दो दिवसीय दिन रात्रि अभ्यास क्रिकेट मैच के पहले दिन का खेल शनिवार को यहां भारी बारिश के कारण संभव नहीं हो पाया जिससे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले गुलाबी गेंद से अभ्यास करने का महत्वपूर्ण मौका चूक गए। अगर मौसम अच्छा रहा तो फिर दोनों टीम रविवार को 50 ओवरों का मैच खेलने पर सहमत हो गई हैं।
मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने फ़िल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की है। अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ हाल में ही रिलीज हुई है । फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली। लेकिन इस फिल्म के लिए उनकी तारीफ खूब हो रही है। हाल ही में शबाना आज़मी ने फ़िल्म आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की है।
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बाईं तरफ हल्की चोट के कारण भारत के खिलाफ छह दिसंबर से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये हैं। हेज़लवुड की अनुपस्थिति में अनकैप्ड पेसर सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को टीम में शामिल किया गया है। इस साल के शेफ़ील्ड शील्ड में प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण दोनों टीम में जगह बनाने में सफल हुये है। टीम में पहले से ही 35 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड हैं, जो गुलाबी गेंद वाले टेस्ट में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर सत्ता हासिल करने के लिए देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि ‘सत्ता के भूखे’ ये लोग जनता से सिर्फ झूठ बोलते आए हैं। उन्होंने इस क्रम में साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की ओर से चलाए गए ‘चौकीदार चोर है’ अभियान का उल्लेख किया।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो ‘चौकीदार’ 2019 में उनके लिए ‘चोर’ था, वह साल 2024 आते-आते ‘ईमानदार’ हो गया और अब वे एक बार भी चौकीदार को चोर नहीं बोल पाते। उन्होंने कहा,…
नई दिल्ली। कारोबारी राज कुंद्रा ने अपने परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद मीडिया को सीमा में रहने की नसीहत दी और कहा कि ऐसे मामलों में उनकी पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का नाम न घसीटा जाए जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है। ईडी ने ने अश्लील सामग्री (पॉर्नोग्राफी) के कथित वितरण से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में कुंद्रा और कुछ दूसरे आरोपियों के परिसरों पर शुक्रवार को छापे मारे थे।
नई दिल्ली। विनिर्माण और खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन की वजह से चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर लगभग दो साल के निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।जीडीपी वृद्धि का पिछला निम्न स्तर वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 4.3 प्रतिशत रहा था। जीडीपी वृद्धि में आई इस सुस्ती के बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहा। इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में चीन की जीडीपी वृद्धि…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के दो अफसरों को दवा कारोबारी से 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये अफसर रायपुर में पदस्थ सुपरिंटेंडेंट इलोंका मिंज और इंस्पेक्टर सौम्य रंजन मलिक है जो जीएसटी की राशि में गड़बड़ी की सेटलमेंट करने और पेनल्टी से बचाने के नाम पर घूस मांग रहे थे।जानकारी के मुताबिक दवा कारोबारी राहुल वर्मा को 3 लाख रुपए की पेनल्टी का डर दिखाकर मिंज और मलिक ने इसके सेटलमेंट के लिए 75 हजार रुपए मांगे थे।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने अदाणी समूह को लेकर विदेश मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए शनिवार को कटाक्ष किया कि सरकार अपने आप में जांच का हिस्सा कैसे बन सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को अदाणी समूह से जुड़े मामले पर कहा था कि भारत सरकार को इस मुद्दे के बारे में पहले से सूचित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा था, ‘‘यह निजी कंपनियों और व्यक्तियों तथा अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा एक कानूनी मामला है। ऐसे मामलों में स्थापित प्रक्रियाएं और कानूनी तरीके हैं, हमारा मानना है कि उनका पालन किया जाएगा।’’…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
