- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
Author: admin
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार करने में कथित रूप से शामिल संदिग्धों के खिलाफ जांच के तहत श्रीनगर में कई स्थानों पर छापे मारे।पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेरगढ़ी थाने में गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 13 के तहत दर्ज एक मामले में श्रीनगर शहर के बटमालू और एचएमटी इलाकों में छापे मारे गए। अधिकारी ने बताया कि उन कुछ व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है, जो विरोधियों के इशारे पर “लोगों को गैरकानूनी व हिंसक गतिविधियों के लिए भड़काने के लिए झूठी…
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गईं आठ अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि उन्हें अमृतसर के नूरपुर पदहरी से पकड़ा गया। गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने अमृतसर के घरिंडा के पास नूरपुर पदहरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान से तस्करी करके लाए गए हथियार सौंपने के लिए किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे।’’…
नईदिल्ली। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो और हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से तत्काल रिहा किया जाए। आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान में भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों को रोकने के लिए अपने प्रयास जारी रखे तथा उनके प्रति समर्थन में वैश्विक राय बनाने के लिए ‘जल्द से जल्द’ आवश्यक कदम उठाए।
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की नयी सरकार पांच दिसंबर को बनेगी और देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने के उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। भाजपा 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी जबकि शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं। हालांकि, 23 नवंबर को चुनाव नतीजों की घोषणा…
मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच घरेलू स्तर पर चुनिंदा दिग्गज कंपनियों के शेयरों में लिवाली आने से बाजार में शुक्रवार को अच्छी तेजी रही और सेंसेक्स 759 अंक और निफ्टी 217 अंक चढ़कर बंद हुए। विश्लेषकों के मुताबिक, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज में निचले स्तर पर खरीदारी आने से बाजार में तेजी का माहौल बना। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 759.05 अंक यानी 0.96 प्रतिशत उछलकर 79,802.79 पर बंद हुआ।
मुंबई। साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के पिता जोसेफ प्रभु का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। समांथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘जब तक हम फिर नहीं मिलते हैं डैड।’ आगे उन्होंने दिल टूटने वाली इमोजी भी ड्रॉप की। सोशल मीडिया के जरिए फैंस उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
लखनऊ। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त दो बार की चैम्पियन सिंधु ने चीन की दाइ वांग को 48 मिनट तक चले महिला एकल क्वार्टर फाइनल में 21 . 15, 21 . 17 से हराया। वहीं 2021 विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में मेराबा लुवांग मेस्नाम को 21 . 8, 21 . 19 से शिकस्त दी।
इंदौर। हार्दिक पांड्या ने बाएं हाथ के स्पिनर परवेज सुल्तान के एक ओवर में 28 रन और पांच छक्के जड़कर अपनी शानदार बल्लेबाजी फॉर्म जारी रखी जिससे बड़ौदा ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप बी मैच में त्रिपुरा को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। महज 110 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ौदा ने हार्दिक के 23 गेंद में 47 रन की मदद से सिर्फ 11.2 ओवर में इसे हासिल कर लिया। इससे पहले उनके बड़े भाई कृणाल पांड्या ने नई गेंद से 22 रन देकर दो विकेट झटके। मैदान में बैठे दर्शकों का हार्दिक…
मुंबई। बम्बई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने मादक पदार्थ की तस्करी मामले में गिरफ्तार एक गर्भवती महिला को यह कहते हुए छह महीने की अस्थायी जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है कि जेल के माहौल में बच्चे को जन्म देने से मां और बच्चे दोनों पर असर पड़ेगा न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी-फाल्के ने 27 नवंबर को पारित आदेश में कहा कि एक कैदी भी सम्मान का हकदार है और जेल में बच्चे को जन्म देने के (कई) परिणाम हो सकते हैं। अदालत ने सुरभि सोनी नामक महिला को छह महीने के लिए अस्थायी जमानत पर रिहा करने का…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
