Author: admin
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को घोषणा की कि भारत 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ फीफा मैत्री मैच की मेजबानी करेगा हालांकि एआईएफएफ ने अभी मैच के आयोजन स्थल पर कोई फैसला नहीं किया है और कहा कि इसकी घोषणा बाद में की जायेगी। मलेशिया वर्तमान में फीफा (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ) रैंकिंग में 132वें जबकि भारत 126वें स्थान पर है। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत अक्टूबर 2023 में हुई थी जिसमें भारत को 2-4 से हार मिली थी।
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 5 के स्टार कास्ट की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ का पांचवा संस्करण बना रहे हैं। तरूण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही फिल्म हाउसफुल 5 की झलक अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर अपने सह-कलाकारों जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और डिनो मोरिया को दिखाया है। अक्षय कुमार ,डिनो मोरिया,रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन कैजुअल लुक में दिखे, वहीं जैकलीन फर्नांडीस ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में जलवा बिखेरा। अक्षय…
मुंबई। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों की मुनाफावसूली इसकी प्रमुख वजह रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 171 अंक की गिरावट के साथ 84,743.04 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 48.7 अंक फिसलकर 25,891.70 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि भारत के किसी भी हिस्से को ‘पाकिस्तान’ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह देश की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ है। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की संविधान पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी श्रीशानंद द्वारा एक मामले की सुनवाई के दौरान बेंगलुरु के एक हिस्से को पाकिस्तान कहने के मामले में स्वत: संज्ञान सुनवाई करते हुए सख्त लहजे में यह टिप्पणी की।
श्रीनगर। अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 26 निर्वाचन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने पहुंचे और विदेशी राजनयिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसका निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से मतदान में जल्द ही तेजी आयी और पहले चार घंटों में करीब एक चौथाई मतदाताओं ने वोट डाला। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
जम्मू। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं करती है तो ‘इंडिया’ गठबंधन संसद के भीतर अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा और सड़कों पर भी उतरेगा। जम्मू में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य को 2019 में दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर प्रदेश के लोगों के साथ बड़ा अन्याय किया गया था। यह तकरीबन पिछले तीन सप्ताहों में…
शिमला। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने वर्ष 2021 में निरस्त किये गये कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग संबंधी अपना बयान बुधवार को वापस ले लिया और कहा कि ये उनके विचार ‘निजी’ हैं और पार्टी के रूख को प्रदर्शित नहीं करते हैं अभिनय से राजनीति में आयीं कंगना ने कहा कि उन्हें याद रखना चाहिए कि वह अब केवल कलाकार ही नहीं, बल्कि भाजपा सदस्य भी हैं एवं उनका बयान अपनी पार्टी की नीतियों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने विवादास्पद कानूनों पर अपने बयान से संभवत: कई लोगों को निराश किया है और उन्हें इस बात…
बेंगलुरु। कर्नाटक की एक विशेष अदालत ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) भूखंड आवंटन मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ बुधवार को लोकायुक्त पुलिस से जांच कराने का आदेश दिया। विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट के इस आदेश से एक दिन पहले उच्च न्यायालय ने इस मामले में सिद्धरमैया के खिलाफ जांच कराने की राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मंजूरी को बरकरार रखा था।
नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम के संभावित खिलाड़ियों की 84 सदस्यीय विशाल सूची में जगह मिली है लेकिन इन दोनों के पूरे सत्र के दौरान टीम की ओर से लाल गेंद के किसी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहने की संभावना नहीं है। अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को हालांकि इस सूची में जगह नहीं मिली है।
