- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस से हाल ही में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप में शामिल हुए छह नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। ब्रह्म सिंह तंवर (छतरपुर), अनिल झा (किरारी), बी बी त्यागी (लक्ष्मी नगर) हाल ही में भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे, जबकि जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धींगान (सीमापुरी) और सुमेश शौकीन (मटियाला) कांग्रेस छोड़ने के बाद आप में शामिल हो गए…
वाशिंगटन। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी के मामले में वांछित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल को अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और वह फिलहाल आयोवा की एक जेल में बंद है। ‘अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन’ विभाग की वेबसाइट पर हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार अनमोल बिश्नोई आयोवा की एक काउंटी जेल में बंद है। इसके अलावा अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।
पर्थ। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन भारतीय तेज आक्रमण को थकाने के लिए लंबी पारी खेलना चाहते हैं जिस तरह से पिछली दो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में चेतेश्वर पुजारा ने खेली थी। पुजारा ने 2018 . 19 में चार टेस्ट की सात पारियों में 1258 गेंदें खेलकर तीन शतक जमाये थे। वह भारत की जीत के सूत्रधारों में से एक थे। उन्होंने 2020 . 21 की श्रृंखला में 928 गेंदें खेली जो श्रृंखला में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक थी और इस बार भी उन्होंने जीत में अहम योगदान दिया।
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली वेब सीरीज 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर एक अनाम बॉलीवुड सीरीज की घोषणा कर दी। इस वेब सीरीज से आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस शो के रिलीज को लेकर जानकारी साझा की गई है।
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता तुषार कपूर आज 48 वर्ष के हो गये। मुंबई में 20 नवंबर 1976 को जन्में तुषार कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता जीतेन्द्र फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं।तुषार अक्सर अपने पिता के साथ फिल्मों की शूटिंग देखने जाया करते थे इसलिये उनका रूझान भी फिल्मों की ओर हो गया और वह अभिनेता बनने का सपना देखने लगे।
तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की अगुवाई में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अगले साल एक अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए राज्य का दौरा करेगी। यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुरहीमान ने कहा कि मैच राज्य सरकार की पूर्ण निगरानी में आयोजित किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी वित्तीय सहायता राज्य के व्यापारियों द्वारा प्रदान की जाएगी।
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सुधार तथा प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 84.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, विदेशी पूंजी की सतत निकासी तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा और इसकी बढ़त सीमित हुई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.39 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 84.40 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अगली सरकार चुनने के लिए बुधवार को वोटिंग हो रही है। राज्य की सभी 288 सीटों पर हो रहे इस मतदान के नतीजे शनिवार, 23 नवंबर को सामने आएंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में बॉलीवुड के सितारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। बीते दिनों चुनावी रैली के दौरान सीने में दर्द उठने के बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत अच्छे से ठीक नहीं होने के बावजूद गोविंदा वोट डालने पहुंचे। गोविंदा से पहले उनकी वाइफ सुनीता भी वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंची थीं। उन्होंने लोगों से वोट डालने और अपने मताधिकार…
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की 18 आतिथ्य इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने इन इकाइयों को सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाला ‘सफेद हाथी’ करार दिया है। न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने एचपीटीडीसी कर्मचारियों द्वारा दायर एक सिविल रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया गया है।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
