- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की वह याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी जिसमें जनवरी 2022 में राज्य के दौरे के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए शीर्ष अदालत की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा के समक्ष गवाही देने वालों के बयान मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया गया था। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने राज्य सरकार से कहा कि वह बयानों की मदद लिए बिना दोषी अधिकारियों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से जांच करे। शीर्ष अदालत ने सुरक्षा में चूक की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा…
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर इयान हीली चाहते हैं कि शुक्रवार से पर्थ में शुरू होने वाले पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके देश के तेज गेंदबाज विराट कोहली को आउट करने के लिए हर तरीका अपनाए, जिसमें उनके फ्रंट फुट (बल्लेबाजी करते समय आगे वाला पैर) पर गेंद डालने से लेकर शॉर्ट-पिच गेंदों से उनके ‘शरीर पर निशाना बनाना’ शामिल है। कोहली पिछले काफी समय से टेस्ट मैचों संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पिछली 60 टेस्ट पारियों में केवल दो शतक और 11 अर्धशतक लगाये हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में हालांकि शानदार प्रदर्शन किया है। इस देश…
शेनझेन (चीन)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने स्वीकार किया कि ओलंपिक पदक से चूकने का दर्द अब भी बरकरार है लेकिन उन्होंने कहा कि अब उनका ध्यान पूरी तरह से फिट होने और बाकी बची प्रतियोगिताओं में मजबूत प्रदर्शन के साथ अगले सत्र से पहले लय हासिल करने पर है। उत्तराखंड के इस खिलाड़ी को अगस्त में बड़ा झटका लगा था जब पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के प्लेऑफ में मलेशिया के दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ली जी जिया के खिलाफ बेहतर स्थिति में होने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तब से उन्हें जूझना पड़…
पर्थ। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए शुभमन गिल की उपलब्धता पर अंतिम फैसला मुकाबले के दिन सुबह को ही लिया जायेगा और साथ ही कहा कि बल्लेबाज हरफनमौला नीतिश रेड्डी पर नजर रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला (बीजीटी) के शुक्रवार से यहां ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले मैच में गिल के खेलने को संदेह बना रहेगा क्योंकि कुछ दिन पहले यहां भारत के ‘इंट्रा-स्क्वाड’ (भारतीय टीम को विभाजित कर अभ्यास मैच कराना) ट्रेनिंग मैच में अंगूठे में चोट लग गई थी।
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार डेविड धवन की सुपरहिट फिल्म बीवी नंबर 1, 29 नवंबर को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी। वर्ष 1999 में प्रदर्शित डेविड धवन की की ब्लॉकबस्टर फिल्म बीवी नंबर वन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया था। इस फिल्म में प्यारी पूजा (करिश्मा कपूर) से लेकर तेजतर्रार रूपाली (सुष्मिता सेन) और मिलनसार प्रेम (सलमान खान) तक, हर किरदार दर्शकों का दिल जीत लिया था। सलमान के स्टाइलिश के चार्म और सुष्मिता की ट्रेंड सेटिंग आउटफिट ने 90 के दशक में फैशन को एक नई दिशा दी थी। अनु मलिक द्वारा कंपोज़्ड फिल्म के म्यूजिक ने भी अपनी एक अलग पहचान…
नई दिल्ली। खाद्य एवं पेय पदार्थों की आपूर्ति करने वाले ऑनलाइन वितरण मंच जोमैटो के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने अपने ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पद के लिए संभावित उम्मीदवारों से पहले वर्ष के लिए 20 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा है। गोयल ने बुधवार को कहा कि इस राशि को गैर-लाभकारी संस्था फीडिंग इंडिया को दान किया जाएगा। इसके बदले कंपनी उम्मीदवार की पसंद के किसी चैरिटी को 50 लाख रुपये का योगदान देने की पेशकश करेगी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गोयल ने लिखा, एक ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ की तलाश कर रहे हैं,…
जयपुर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान सरकार ने प्रदेश में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है और उनके निर्देशानुसार राज्य सरकार ने इस निर्णय से प्रदेश में इस फिल्म की टिकट पर लगने वाली राज्य माल एवं सेवा कर (स्टेट जीएसटी) की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी शर्मा ने कहा कि यह फिल्म अतीत की उस सच्चाई को उजागर करती है, जिससे पूरा देश अनभिज्ञ था। इस फिल्म के माध्यम से निर्दोष व्यक्तियों को अपनी बात करने का अवसर मिला है।
जॉर्जटाउन (गुयाना)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के अवसर पर कैरेबियाई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री आज सुबह गुयाना पहुंचे। यह 50 वर्षों से अधिक समय में किसी भारतीय राष्ट्र प्रमुख की पहली गुयाना यात्रा है। उन्होंने बुधवार को दूसरे भारत-कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम) शिखर सम्मेलन से इतर कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं से मुलाकात की।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति अडानी भ्रष्टाचार में शामिल बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें लिप्त हैं इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। राहुल गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अडानी के भ्रष्टाचार को लेकर अमेरिकी अभियोजन एजेंसी ने उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ अमेरिका में कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन भारत में उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होती है। काग्रेस नेता ने कहा कि…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
