- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधान सभा की छह सीटों के उप चुनाव में सभी सीटें सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के खाते में गयी हैं। शनिवार को इन सीटों मतगणना में सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशियों ने अजेय बढ़त बना ली है। मतगणना के बारे में निर्वाचन आयोग के आंकड़ों ताजा के अनुसार उत्तर 24 परगना के नैहाटी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार सनत डे ने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रूपक मित्रा को 49277 मतों से पराजित किया। इसी जिले के हरोआ में भी तृणमूल कांग्रेस के एस के रबीउल इस्लाम 14वें राउंड की गणना के बाद 131284 मतों से अजेय…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने के साथ ही शनिवार को इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नारे ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ को दिया फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान ‘‘एक हैं तो सेफ हैं’’ का नारा दिया था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति गठबंधन 288 विधानसभा सीट में से 217 सीट पर…
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी प्रमुख पहल ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के कारण ही विधानसभा चुनाव के रुझान महायुति के पक्ष में हैं। शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता ने कल्याणकारी योजनाओं का जवाब अपने मतों से दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट पर हुए चुनाव के नतीजों में अब तक आए रुझानों से यह संकेत मिलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गठबंधन ‘महायुति’ राज्य में सत्ता बरकरार रखेगा।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के भंडारपदर में शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की ‘गुरिल्ला युद्धनीति’ अपनाकर माओवादियों को शिकस्त दी। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त पार्टी ने 10 बड़े कैडर नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों की ‘गुरिल्ला नीति’ उन पर ही भारी पड़ती दिखी।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ हितधाराकों की 72 घंटे की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसकी वजह से सैकड़ों श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दुकानदारों, टट्टू और पालकी मालिकों ने शुक्रवार को हड़ताल शुरू की थी, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि रोपवे परियोजना के कारण वे बेरोजगार हो जाएंगे। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हाल ही में ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 250 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यात्री रोपवे परियोजना…
मुंबई : प्रतिष्ठित किरदारों को जीवंत करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं होती है- इसके लिए जुनून, समर्पण और कभी-कभी साहसिक बलिदान की आवश्यकता होती है। महान तेनाली रामा के किरदार में वापस कदम रखते हुए कृष्ण भारद्वाज ने एक बार फिर किरदार के प्रामाणिक गंजा लुक प्राप्त करने के लिए अपना सिर मुंडवाकर भूमिका के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। जैसे ही बहुप्रतीक्षित शो की वापसी के लिए शूटिंग शुरू हुई, दर्शक तेनाली रामा की कालातीत बुद्धि, ज्ञान और आकर्षण के पुनरुद्धार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कृष्ण के परिवर्तन ने न केवल चरित्र में प्रामाणिकता लाई है,…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गंभीर वायु प्रदूषण से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश को लेकर शुक्रवार को दिल्ली सरकार से सवाल किए। न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा, ‘‘हमारे लिए यह मान लेना बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश रोक दिया गया है।’’ पीठ ने कहा कि इसलिए वह दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर नजर रखने के लिए केंद्र को 113 स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश देने का प्रस्ताव रखती है। दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया…
लखनऊ, : पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने गुरुवार को लखनऊ का आनंद लेने के लिए घूमने निकले। चौक के चरक चौराहा और फूल वाली गली गए। यहां नवाबी नगरी में दिलजीत ने मक्खन मलाई का स्वाद चखा और उन्होंने इसके लिए दुकानदार को 500 रुपए भी दिया। हालांकि, इतनी सी मक्खन मलाई की कीमत केवल 80 रुपए है, लेकिन दिलजीत ने दुकानदार से बाकी पैसे नहीं लिए। वह दुकान पर करीब पांच-सात मिनट तक खड़े हुए और दुकानदार से ढेर सारी गपशप भी की।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज 34 वर्ष के हो गए। कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवम्बर 1990 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों चिकित्सक हैं। कार्ति आर्यन ने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से की। इसके बाद कार्तिक ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से जैव प्रौद्योगिकी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, हालांकि वह हमेशा से ही फिल्म जगत में अपना करियर बनाना चाहते थे। कॉलेज के दिनों में कार्तिक अपनी कक्षाओं को छोड़ देते थे और ऑडिशन में भाग लेने के लिए दो-दो घंटे तक सफर करते…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
