Author: admin
डब्ल्यूबीबीएल के शेष सीजन के लिए वापस न लौटने के जेमिमाह रॉड्रिग्स के फ़ैसले को ब्रिस्बेन हीट ने स्वीकार कर लिया है, जिसका मतलब है कि भारतीय बल्लेबाज डब्ल्यूबीबीएल के मौजूदा सीजन के शेष चार मुक़ाबलों के लिए अपनी फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़ेंगी हीट द्वारा जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि रॉड्रिग्स, स्मृति मांधना के विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए भारत लौटी थीं और मंधाना के पिता का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्होंने भारत में अपनी टीम की साथी खिलाड़ी के साथ ही रहने का फ़ैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि उन्होंने रॉड्रिग्स…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को दक्षिण गोवा जिले में श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मठ के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। मठ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास डेम्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री अपराह्न 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मठ परिसर में एक विशेष हेलीपैड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की 77 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री करेंगे। गोवा लोक निर्माण विभाग के मंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार…
विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार कमजोरी के रुख के साथ खुले। बहुत उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.95 अंक गिरकर 84,775.76 अंक पर आ गया।50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 35.35 अंक के नुकसान के साथ 25,924.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में थे। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे…
प्राकृतिक आपदाओं के कारण बार-बार बाधित रहने के बावजूद इस साल ऊपरी गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों की यात्रा के लिए 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार को बंद हो गए और इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा संपन्न हो गयी। कपाट बंद होने के मौके पर बदरीनाथ में ठंड के बावजूद 7,253 तीर्थयात्री मौजूद थे। इस साल कुल मिलाकर 16.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ की यात्रा की। तीन अन्य धामों गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट पिछले माह बंद हो गए थे। इस वर्ष मानसून में…
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता से संबंधित एक याचिका पर तीन दिसंबर को सुनवाई करने पर बृहस्पतिवार को सहमति जताई। न्यायालय ने कहा कि इस मुद्दे की नियमित रूप से निगरानी की आवश्यकता है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह के उस अभ्यावेदन पर गौर किया कि ‘‘दिल्ली-एनसीआर में चिंताजनक स्थिति है और यह एक स्वास्थ्य आपातकाल है।’’ अधिवक्ता अपराजिता सिंह वायु प्रदूषण मामले में पीठ के लिए न्यायमित्र की भूमिका निभा रही हैं। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘एक न्यायिक मंच कौन-सी जादुई छड़ी घुमा…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ मेडिकल कॉलेजों को पाठ्यक्रम चलाने के लिए शैक्षणिक मंजूरी देने में कथित रिश्वतखोरी से जुड़ी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को 10 राज्यों में एक साथ छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें मेडिकल कॉलेजों के सात परिसर और कुछ निजी व्यक्ति शामिल हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। धन शोधन का यह…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुओं की सीख को व्यक्तिगत व्यवहार में शांति, देश की नीतियों में संतुलन और समाज में विश्वास का आधार बनाये जाने का आह्वान करते हुए कामना की है कि उनके संदेश भारत की प्रगति और युवा पीढ़ी की प्रेरणा में सहायक हों। पीएम मोदी ने गुरुतेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब की शिक्षाएं हमारे आचरण में शांति, हमारी नीतियों में संतुलन और हमारे समाज में विश्वास का आधार बनें, यही इस अवसर का सार है।”
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने यहां लाल किले के पास विस्फोटक से भरी कार चलाने वाले डॉ उमर उन नबी को कथित तौर पर पनाह देने के मामले में फरीदाबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गत 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के बाहर जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसे नबी चला रहा था। विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी।एनआईए के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने हरियाणा के फरीदाबाद के धौज निवासी सोएब को दिल्ली आतंकी बम विस्फोट से पहले “आतंकवादी उमर उन नबी” को साजो-सामान मुहैया कराने के आरोप में…
