- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
Author: admin
शहर और इकाना स्टेडियम युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के लिए बेहद भाग्यशाली साबित हुआ। जिस मैदान पर उन्होंने आईपीएल में विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचाई थी, उसी प्रदर्शन ने अब उनके लिए टीम इंडिया का दरवाजा खोल दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) खेमे और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।7 मई को इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से विराट कोहली की गिल्लियां बिखेर…
पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार रात यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इससे पहले श्री मोदी का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी का द्विपक्षीय वार्ता से पहले राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भी मिलने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,”इटली के रोम पहुँचा। मैं…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। राहुल के इस बयान पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक, ओडिशा के मंत्री नित्यानंद गोंड और यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर निशाना साधा तो वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने उनका बचाव किया। दरसअल राहुल गांधी रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए दोनों को गद्दार कहा और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आइसलैंड, फिनलैंड और डेनमार्क के अपने समकक्षों के साथ अलग-अलग बैठकों में व्यापार और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने ये बैठकें तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से पहले कीं। आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रन फ्रॉस्टडॉटिर, फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो और डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ अपनी बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और तीनों नॉर्डिक देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समग्र दिशा पर चर्चा की।
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने पहले इसके 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को देखते हुए वृद्धि दर के अनुमान घटाया गया है। इक्रा ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.5 प्रतिशत लगाया है, जो राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के दूसरे अग्रिम अनुमान 7.6 प्रतिशत से मामूली कम है।
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से कहा कि वह भारतीयों के कथित रूप से चोरी किए गए और विदेशी सर्वरों पर संग्रहीत व्यक्तिगत डेटा को वापस पाने या नष्ट करने के लिए एक मजबूत तंत्र का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर अभ्यावेदन के रूप में विचार करे। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ साइबर सुरक्षा सलाहकार नीतीश कुमार द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। प्रधान न्यायाधीश ने इस आधार पर जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि यह सूचना प्रौद्योगिकी…
जब इशान किशन ने पूरे 20 ओवर विकेटकीपिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 180 के स्कोर पर रुकते हुए देखा और इसमें अधिकतम योगदान सनराइजर्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ों द्वारा 17 ओवर में डाले गए 39 धीमी गति की गेंदों का था तो उन्हें पता था कि चेज़ करना आसान नहीं होने वाला है। तीसरे ओवर में तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए किशन ने ये सुनिश्चित किया कि वह अंत तक क्रीज़ पर रहेंगे। 47 गेंदों में 70 रन बनाकर जब वह आउट हुए तब एसआरएच को नौ गेंदों में केवल छह रन चाहिए थे।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली पहुंचकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है।बछरावां विधानसभा क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में सांसद निधि से बने बारातघर का उद्घाटन करने पहुंचे राहुल गांधी ने ग्रामीणों से बातचीत में कहा, “देश का आम आदमी आर्थिक दबाव झेल रहा है, लेकिन सरकार उसकी परेशानियों को गंभीरता से नहीं ले रही है।” उन्होंने चेतावनी…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
