- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
Author: admin
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी ने चौधरी चरण सिंह को भारत मां का महान सपूत और किसानों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का स्पष्ट मत था कि देश के विकास का रास्ता गांव, खेत और खलिहालों से होकर जाता है।उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश में जन्मे चौधरी चरण सिंह स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे और कृषि व राजस्व के क्षेत्र में कई रिफॉर्म का श्रेय…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को देश की सीमाओं के 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध निर्माणों के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त न करने की नीति’ को सख्ती से लागू करने और पिछले कुछ वर्षों में बने ऐसे सभी ढांचों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने जिला मजिस्ट्रेटों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी बैंकों द्वारा बैंकिंग लेनदेन के कानूनी और वित्तीय अनुपालन को सुनिश्चित करने, बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सत्यापन करने, उनके वित्तपोषण स्रोतों की जांच करने, फर्जी खातों और फर्जी कंपनियों का पता लगाने, फर्जी आधार कार्डों की पहचान करने…
असम सरकार ने सोमवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर एक विधेयक विधानसभा में पेश किया जिसमें बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने और सह-जीवन (लिव-इन) संबंधों के पंजीकरण को अनिवार्य बनाने का प्रावधान है। विधेयक में हालांकि कहा गया है कि यह असम में निवास करने वाली किसी भी अनुसूचित जनजाति पर लागू नहीं होगा। संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की ओर से विधानसभा में ‘असम के लिए समान नागरिक संहिता, 2026 विधेयक’ पेश किया। कांग्रेस, रायजोर दल और तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इस कदम का विरोध किया और इसे पेश करने से पहले…
स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती बढ़त के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिला और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी नुकसान में आ गए। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली की वजह से निवेशक सतर्कता का रुख अपना रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिणी ईरान में अमेरिका के ताजा सैन्य हमलों से तत्काल कूटनीतिक समाधान की उम्मीद कमजोर हुई है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंकाएं फिर बढ़ गई हैं।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) कल-28 मई को है। मस्जिदों में नमाज का वक्त घोषित हो चुका है। कुर्बानी के लिए बकरा बाजार सजे हैं। गुरुवार को ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। फिर तीन दिन तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगा। यूपी में शांतिपूर्वक त्योहार मनाए जाने को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। नमाज सड़कों पर नहीं होगी। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी भी नहीं होगी। इस संदेश के साथ पुलिस-प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा है।
Quad : पीएम मोदी ने की ऑस्ट्रेलिया, जापान के विदेश मंत्रियों से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ दोनों देशों के बीच ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक स्वतंत्र, मुक्त, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए काम करना जारी रखेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी से भी मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा उसके बाहर शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में ‘भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी’ की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।इससे पहले दिन में भारत ने यहां ‘क्वाड’ देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की, जिसकी…
लाल किले में हुए कार विस्फोट मामले में एनआईए की जांच से आरोपियों द्वारा लखनऊ में सिलसिलेवार आतंकी हमले करने की एक भयावह साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें विधानसभा और अन्य प्रमुख स्थानों को निशाना बनाया जाना था जहां लोगों की आवाजाही अधिक होती है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो मुख्य आरोपी – डॉ. मुज़म्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद – इस आतंकी साजिश के लिए एक “सुनियोजित टोही यात्रा” के तहत 25 से 30 अगस्त, 2025 के बीच हरियाणा के फरीदाबाद से लखनऊ गए थे।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
