Author: admin
कांग्रेस ने संसद में महिला आरक्षण से संबंधित विधेयकों को पेश किए जाने से एक दिन पहले बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परिसीमन के मुद्दे पर जानबूझकर देश को धोखा दे रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जिन विधेयकों की प्रतियां सांसदों को दी गई हैं वो प्रधानमंत्री के पहले के आश्वासनों के विपरीत हैं। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री एक ऐसे तथाकथित नेता हैं जिनकी एकमात्र विशेषता गुमराह करने की उनकी बेजोड़ क्षमता है। वह आदतन झूठे हैं जो गलती से भी सच नहीं बोल सकते।”…
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछल गया। सेंसेक्स की शुरुआत 1,133.53 अंक की बढ़त में 77,981.10 अंक पर हुई। कुछ ही देर में यह 78,270.42 अंक पर पहुंचकर 1,422.85 अंक ऊपर था। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1,137.03 अंक (1.48 प्रतिशत) चढ़कर 77,984.60 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 321.15 अंक ऊपर 24,163.80 अंक पर खुला।
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में लगातार दो जीत से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर दबाव कम होगा। उन्होंने इसके अलावा खराब फॉर्म में चल रहे इस सलामी बल्लेबाज को पारी की शुरुआत में अपने दृष्टिकोण में थोड़ा बदलाव करने की सलाह भी दी। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने शुरुआत में लगातार तीन हार झेली लेकिन इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शानदार वापसी की।
बिहार की सियासी पिच पर बड़ा बदलाव आ गया है। बुधवार 15 अप्रैल 2026 को भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस तरह सम्राट चौधरी बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।शपथ ग्रहण समारोह में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से दो नेताओं को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
आदमपुर (जालंधर), 14 अप्रैल: बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर एक निर्णायक कल्याण अभियान की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब में लगभग हर महिला के सशक्तिकरण के लिए एक योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत प्रदेश भर की महिलाओं को 1000 से 1500 रुपये तक की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना को बाबा साहिब अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समानता के दृष्टिकोण के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताते हुए, मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का शुभारंभ किया, जिसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाएं केवल तीन दस्तावेजों के…
लखनऊ सुपर जायंट्स को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक जीत दिलाने वाले मुकुल चौधरी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। जियोहॉटस्टार से बात करते हुए, मुकुल चौधरी ने एम एस धोनी के प्रति अपनी प्रशंसा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा एमएस धोनी को अपना आदर्श मानता हूँ क्योंकि मैं भी एक फिनिशर हूँ। मैं हमेशा उनसे प्रेरणा लेता हूँ। उनका ‘हेलीकॉप्टर शॉट’, जो कि बहुत मशहूर है, मेरा पसंदीदा है। जिस तरह से उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी, वह हर किसी को याद है। मैं…
