महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता धर्मरावबाबा आत्राम ने अहेरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी भाग्यश्री और दामाद ऋतुराज हलगेकर को ‘विश्वासघात’ के लिए प्राणहिता नदी में फेंक देना चाहिए। यह बयान अजीत पवार की उपस्थिति में दिया गया। आत्राम ने अपनी बेटी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाग्यश्री एनसीपी-एसपी में शामिल हो सकती हैं और उनके खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। यही वजह है कि आत्राम ने अपने भाषण में अपनी बेटी और दामाद पर कड़ी टिप्पणी की। आत्राम का गुस्सा और…
Author: admin
नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अन्य सभी पार्टियां वंशवाद की राजनीति तक ही सीमित हैं, जबकि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें साधारण परिवारों से आने वाले लोग भी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। भाजपा के ऑनलाइन सदस्यता अभियान समारोह में यहां नड्डा ने कहा कि भाजपा में सभी को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हैं। उन्होंने कहा, “बाकी सभी राजनीतिक पार्टियां सिर्फ वंशवाद की राजनीति तक ही सीमित हैं… या कुछ पार्टियां किसी खास समुदाय का प्रतिनिधित्व करती हैं… भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी…
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह ने कहा कि भारत में खेलने के पिछले अनुभव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार से नोएडा में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में उनकी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहेगा। शाह अफगानिस्तान की उस टीम का हिस्सा थे जिसने बेंगलुरु (2018 बनाम भारत), देहरादून (2019 बनाम आयरलैंड) और लखनऊ (2019 बनाम वेस्टइंडीज) में टेस्ट मैच खेले थे। शाह ने क्रिकबज से कहा, भारत में खेलने के पिछले अनुभव का हमें फायदा मिलेगा। नोएडा और लखनऊ हमारे घरेलू मैदान रहे हैं। हमने यहां कई मैच खेले हैं और अभ्यास शिविर लगाए हैं। उन्होंने…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत को जन्मदिन की बधाई दी है। मीरा कपूर का आज जन्मदिन है। मीरा राजपूत के जन्मदिन पर शाहिद कपूर ने उनके साथ खूबसूरत यादों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। शाहिद कपूर ने कैप्शन में कहा, वह मैजिक है। वह अंदर और बाहर से खूबसूरत हैं। वह मजबूत है, वह प्यारी है और उसकी मुस्कान मेरे दिल को रोशन कर देती है। वह जादुई है। वह अंदर से बाहर तक खूबसूरत है। वह…
नई दिल्ली। सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मौजूदा दलीप ट्रॉफी में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को लागू करने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवा बल्लेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से पहले आवश्यक तकनीकी बदलाव करने में मदद मिलेगी। अश्विन शुक्रवार की शाम को अनंतपुर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान भारत डी के बल्लेबाज रिकी भुई को पगबाधा आउट दिए जाने के बाद चली चर्चा पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। मैदानी अंपायर ने तब बल्लेबाज को आउट नहीं दिया था लेकिन भारत सी ने डीआरएस का सहारा…
नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया ने मुशीर खान की ‘मजबूत मानसिकता’ की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह युवा बल्लेबाज अगर निरंतरता बनाये रखता है तो वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकता है। मुशीर ने शुक्रवार को बेंगलुरु में चल रहे दलीप ट्रॉफी में भारत ए के खिलाफ भारत बी के लिए 181 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। उनकी पारी से भारत बी को सात विकेट पर 94 रन के स्कोर से वापसी करने और पहली पारी में 321 रन बनाने में मदद की। दहिया ने कहा, मुशीर को उनकी मानसिकता…
जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5.40 बजे हुई इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। अधिकारी के अनुसार, मरम्मत का काम जारी है और घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। जबलपुर स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) क्षेत्र के अंतरगत आता है। अधिकारी ने बताया, “इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास पहुंच रही थी।” अधिकारी के…
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दायर अपने नवीनतम पूरक आरोप पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस नीति के निर्माण और उसके क्रियान्वयन से जुड़ी ‘‘आपराधिक साजिश में शुरुआत से ही शामिल’’ थे। सीबीआई ने मामले में पांचवां और अंतिम आरोप पत्र दायर कर अपनी जांच पूरी की। उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल के मन में पहले से ही आबकारी नीति के संबंध में ‘‘निजीकरण का विचार’’ था। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई ने कहा, ‘‘जब मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाले मंत्री…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवोन्मेषी तरीकों को अपनाने वाले प्रतिभाशाली शिक्षकों को पहचान दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि वे युवा छात्रों को ‘विकसित भारत’ के लिए तैयार कर सकते हैं। यह बातचीत शुक्रवार को हुई थी जबकि इसका वीडियो शनिवार को साझा किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षक चाहें तो शिक्षा पर्यटन के तहत छात्रों को उन स्थानों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जहां वे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज की गईं और पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि 23 चेतावनियां जारी की गईं और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 48 मामलों में जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 16 अगस्त को लागू हुई थी। बयान में कहा गया है कि पूरे जम्मू-कश्मीर में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 175 मामले सामने आए हैं, जिनमें राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ…
