- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी में गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक राकेश प्रताप सिंह राम भक्तों के साथ 11 नवंबर से अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू करेंगे। यह पदयात्रा 108 किलोमीटर लंबी होगी। राकेश प्रताप सिंह तीसरी बार गौरीगंज से सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीते थे। राकेश प्रताप सिंह की पदयात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर को विधायक अपने साथियों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। सिंह ने कहा कि 11 नवंबर को मुसाफिरखाना, 12 नवंबर को मिल्कीपुर और 13 नवंबर को अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में यात्रा रुकेगी और 14 नवंबर को…
नयी दिल्ली, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के लक्ष्यों लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे, दक्षता में सुधार और सतत विकास को बढ़ावा देने के अनुरूप केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने सीमा शुल्क कार्गो सेवा प्रदाताओं (सीसीएसपी) के लिए कई छूट की शुरुआत की है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि क्रमश: गुरुवार को जारी अधिसूचना और शुक्रवार को जारी परिपत्र संख्या संख्या 75/2024-सीमा शुल्क (एनटी) 07 नवंबर-2024 और परिपत्र संख्या 22/2024-सीमा शुल्क 08 नवंबर-2024 के अंतर्गत भंडारण वस्तुओं के बीमा के लिए दिनों की संख्या आधी कर दी गयी है। सीमा शुल्क…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को विश्वसनीयता, उत्कृष्टता और बेहतरीन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता वाला भारतीय उद्यमशीलता की बेहतरीन परंपराओं का प्रतीक बताया। रतन टाटा का पिछले महीने आज ही के दिन निधन हो गया था। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने लिखा कि उनकी कमी न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में महसूस की जा रही है।
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोमती रिवर फ्रंट पार्क में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन किया। यह महोत्सव नेशनल बुक ट्रस्ट और लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है, जो 9 से 17 नवंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर बच्चों से पाठ्यक्रम के साथ-साथ रचनात्मक और ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिर्फ पाठ्यक्रम की किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि अच्छी किताबें पढ़ें और उनसे अच्छी बातें सीखें। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों से मेले में एक-एक पुस्तक खरीदने का अनुरोध किया, ताकि उनमें…
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) ने 24 कैरेट की स्वर्ण भस्म बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 1.36 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक बैग में रखे अंतर्वस्त्र में स्वर्ण भस्म छिपाकर रखा हुआ था और बृहस्पतिवार को इसे बरामद किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘कर्मचारी और उसके बैग की तलाशी लेने पर अधिकारियों को अंतर्वस्त्र में छिपा कर रखा गया एक पैकेट बरामद हुआ जिसमें मोम…
प्रयागराज,महाकुंभ में जन आस्था का सबसे बड़ा आकर्षण यहां आने वाले हिंदू सनातन धर्म के 13 अखाड़े और उनका शाही स्नान होता है। धार्मिक परम्परा का अनुगामी बनकर आगे बढ़ रहे सनातन धर्म के इन अखाड़ों में भी धीरे धीरे बदलाव हो रहा है। महाकुंभ में हिंदू सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले अखाड़ों में पर्यावरण संरक्षण का एजेंडा शामिल हो गया है। प्रदेश की योगी सरकार के कुंभ आयोजन से जुड़े दृष्टिकोण की प्रेरणा ने अखाड़ों के बदलाव में भूमिका निभाई है। प्रयागराज महाकुंभ को प्लास्टिक फ्री और ग्रीन कुंभ के रूप में आयोजित करने का योगी सरकार…
अकोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के अकोला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे (राहुल गांधी) हाथ में संविधान पकड़कर लहराते हैं। लेकिन दो दिन पहले उनकी पोल खुल गई। वे जिस संविधान को वे लहराते हैं उसकी कॉपी आई जिस पर ऊपर तो भारत का संविधान लिखा था लेकिन अंदर सारे के सारे पन्ने कोरे थे। उन्होंने राहुल पर तंज करते हुए कहा कि राहुल बाबा, संविधान का तो अपमान मत कीजिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान को मजाक बनाकर…
अकोला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जिस किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, वह राज्य पार्टी के ‘शाही परिवार’ के लिए एटीएम बन जाता है। मोदी ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सिलसिले में अकोला में एक चुनाव प्रचार रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम महाराष्ट्र को कांग्रेस का एटीएम नहीं बनने देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के शाही परिवार को चुनौती देता हूं कि वे साबित करें कि उन्होंने कभी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पंचतीर्थ का दौरा किया है।’’ मोदी ने आंबेडकर के जन्म स्थान महू, ब्रिटेन में अध्ययन के…
मेलबर्न। भारत के पूर्व मुख्य कोच ग्रेग चैपल ने कहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को अगर अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करनी है तो उन्हें अपने युवा दिनों के जोश और जुनून को फिर से जगाना होगा। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार खेलने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां पांच मैच की श्रृंखला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। कोहली और रोहित इस महत्वपूर्ण श्रृंखला से पहले रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। चैपल ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड में अपने कॉलम में सचिन तेंदुलकर के साथ 2005 में हुई बातचीत का जिक्र…
मुंबई। विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बाजार पर्यवेक्षकों ने कहा कि कॉरपोरेट आय, खपत में तेजी और विदेशी पूंजी प्रवाह पर स्पष्टता आने तक भारतीय बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 424.42 अंक की गिरावट के साथ 79,117.37 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 132.7 अंक फिसलकर 24,066.65 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, मारुति, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। इंफोसिस,…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
