उत्तर प्रदेश में सिपाही के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा शुक्रवार (23 अगस्त) से शुरू हो रही है। यहां लगभग 60 हजार पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा को सही तरीके से आयोजित करने के लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई हैं। यह परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक कुल पांच दिनों तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को राज्य के 67 परीक्षा केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।…
Author: admin
Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी का त्योहार इस बार 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण के भक्त व्रत रखते हैं और साथ ही भजन-कीर्तन आदि का आयोजन भी करते हैं। इस बार की जन्माष्टमी को बेहद खास भी माना जा रहा है क्योंकि इस बार चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसी ही स्थिति भगवान कृष्ण के जन्म के समय भी बनी थी। ऐसे में जन्माष्टमी के बाद कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में आपको बताने वाले हैं। कर्क राशि आपके लिए…
इंडियन इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की कल यानी 24 अगस्त को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो एक्टिव करेगा। जो उम्मीदवार GATE 2025 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे विंडो एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के GATE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 26 सितंबर, 2024 को खत्म हो जाएगा। उम्मीदवार 7 अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। परीक्षा तारीख GATE 2025 का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को दो पाली में…
देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग मथुरा वृंदावन घूमने आते हैं। खासतौर से होली और जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन में भक्तों का तांता लगा रहता है। अगर आप भी जन्माष्टमी पर मथुरा जाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां घूमने की कई शानदार जगह हैं। पूरे बृजधाम में कृष्ण के कई मंदिर हैं जहां भगवान ने अपनी लालाओं को दिखाया। आप इस धार्मिक नगरी में एक बार जरूर जाएं। आपका मन भी राधे के चरणों में बस जाएगा। जानिए मथुरा और वृंदावन में बांकेबिहारी के अलावा कहां घूम सकते हैं? मथुरा जिले में वृंदावन, बरसाना, गोकुल और कई…
लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों पर रॉकेट से हमला कर दिया गया जिसमें कम से कम 11 जवानों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पुलिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में कई पुलिसकर्मियों को उस समय बंधक भी बना लिया गया, जब माचा प्वाइंट पर पुलिस की दो वैन कीचड़ में फंस गईं। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘इस बीच डकैत वहां पहुंच गए और उन पर रॉकेट से हमला कर दिया। हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी…
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन अल क़ायदा से प्रभावित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस मॉड्यूल को रांची का रहने वाला डॉक्टर इश्तियाक लीड कर रहा था। बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आतंकी जानकारी के मुताबिक आतंकी मॉड्यूल देश मे कई आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था। मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग अलग अलग जगहों पर दी गयी थी। हथियार चलाने…
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित तौर पर मारपीट करने वाले बिभव कुमार के केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल कर दिया है। पुलिस ने जमानत याचिका का विरोध किया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ क्या दलीलें दी हैं। जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे बिभव कुमार- दिल्ली पुलिस अपने जवाब में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बिभव कुमार…
नई दिल्लीः दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 4 साल की मासूम लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर 3 बजे बच्चों के साथ खेल रही बच्ची को आरोपी पैसे का लालच देकर लेकर गया था। बच्ची के लापता होने पर परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। शाम 6 बजे लड़की मिली, घर पहुंचते ही लड़की बेहोश हो गयी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर…
दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में बुजुर्गों को अब पेंशन मिलनी शुरू हो गई है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर पिछले पांच महीने से पेंशन में अपना योगदान नहीं देना का आरोप भी लगाया। आतिशी ने कहा कि शहर के एक लाख लाभार्थियों में से 90 हजार को गुरुवार को ही उनका पिछला बकाया मिल गया। अन्य को भुगतान कर दिया जाएगा। मंत्री ने दावा किया, ‘‘इस योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन में से दिल्ली सरकार 2,200 रुपये और केंद्र सरकार 300 रुपये का भुगतान करती है। पिछले पांच महीने से…
नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव हो गया। रोड पर पानी जमा होने से कई इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। दिल्ली में धौला कुआं, मोती बाग, जीटीके रोड समेत कई जगहो पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इन इलाकों में लगा है लंबा जाम जानकारी के अनुसार, जीटीके डिपो के पास जलभराव के कारण जीटीके रोड पर यातायात प्रभावित है। ट्रैफिक को वजीराबाद की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। यात्री एनपीएल की ओर पहुंचने के लिए रोड नंबर 51 का उपयोग कर सकते हैं। मोती बाग चौक के पास…
