- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
Author: admin
पुणे। ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने कहा है कि न्यूजीलैंड को बेंगलुरु टेस्ट में मिली जीत को पीछे छोड़कर बृहस्पतिवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के दौरान संभावित रूप से स्पिन के अनुकूल हालात से तेजी से सामंजस्य बैठाना होगा। न्यूजीलैंड ने भारत को उसके मैदान पर 36 साल में पहली बार शिकस्त देते हुए तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बनाने का दावा मजबूत करने के लिए भारत के पुणे में स्पिन की अनुकूल पिच पर पलटवार करने की उम्मीद है।
नेशनल डेस्क. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है। महाराष्ट्र में इस समय चुनावी माहौल काफी गर्माया हुआ है। इसी बीच जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। यह ऑफर उत्तर भारतीय विकास सेना नाम की एक पार्टी ने दिया है। पार्टी का कहना है कि अब उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के जवाब का इंतजार है। उत्तर भारतीय विकास सेना के अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने बिश्नोई को लिखे पत्र में कहा है कि मुंबई विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों…
मुंबई। घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार पूंजी प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स में पिछले सत्र में गिरावट के बाद आज उछाल आया और यह शुरुआती कारोबार में 239.33 अंक चढ़कर 81,390.60 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 72.95 अंक की बढ़त के साथ 24,854.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी आई। टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर…
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मंगलवार को कहा कि वह निकट भविष्य में शुल्कों में वृद्धि नहीं करेगी। बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रॉबर्ट रवि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम स्पष्ट रूप से कह सकते हैं कि निकट भविष्य में शुल्कों में वृद्धि नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा कि आज बीएसएनएल का मुख्य ध्यान अपने उपभोक्ता को खुश रखने और उनका भरोसा जीतने पर है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें निकट भविष्य में शुल्क बढ़ोतरी की कोई जरूरत नहीं लगती।’’ बीएसएनएल का यह रुख इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बीते दिनों हुई साम्प्रदायिक हिंसा के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ सरकार के कुछ नेता हिंसा में शामिल थे और ऐसा जर्मनी के तानाशाह हिटलर के जमाने में होता था जब पुलिस को हटाकर दंगाइयों को हिंसा करने की खुली छूट दी जाती थी। अखिलेश यादव ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बहराइच हिंसा का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ते हुए कहा, “बहराइच में दंगा करने का काम अगर किसी ने किया तो वे…
जम्मू। सतर्क भारतीय सैनिकों ने मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी ड्रोन को देखकर कुछ राउंड गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीमा पार से आ रहे ड्रोन को एलओसी के करीब देखा गया। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए कुछ राउंड गोलीबारी की। उन्होंने कहा, “ड्रोन से कुछ गिराए जाने का संदेह होने पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।”
नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में स्थित कई सीआरपीएफ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को एक फर्जी धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली और तेलंगाना में उसके तीन विद्यालयों को विस्फोटकों से निशाना बनाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ये विद्यालय दिल्ली के रोहिणी और द्वारका तथा हैदराबाद के समीप मेडचल में स्थित हैं। ये विद्यालय सुरक्षित हैं तथा इनमें सामान्य रूप से काम हो रहा है। सीआरपीएफ को सोमवार रात को संदिग्ध ईमेल…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता विजया रहाटकर ने मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष का प्रभार संभाला और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए आयोग के प्रयासों को आगे बढ़ाने का वादा किया। कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में उन्होंने महिला अधिकारों की पैरवी करने की अपनी प्रतिबद्धता और लैंगिक आधार पर हिंसा की पीड़िताओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। रहाटकर ने आज महिलाओं के सामने आ रही समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यह बड़ी जिम्मेदारी वाली भूमिका है और मैं पूरी क्षमता के साथ इसे निभाने का…
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में रेशम उद्योग के क्षेत्र में अपार संभावनायें और प्रचुर संसाधन है जिसकी बदौलत यह राज्य भारत को रेडिमेट गारमेंट्स के क्षेत्र में दुनिया में अहम स्थान दिला सकता है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सिल्क एक्सपो के उदघाटन के अवसर पर श्री योगी ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में दुनिया के छोटे-छोटे देशों की धमक है। जिन लोगों के पास संसाधन कम और संभावनाएं न के बराबर हैं, वे आगे बढ़ चुके हैं। हमारे पास संभावना और संसाधन भी है। काम चाहने वाली आधी आबादी के बड़े…
भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोपी फैजान निसार नाम के युवक ने आज राजधानी भोपाल के एक पुलिस थाने में तिरंगे को सलामी देते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। फैजान ने पिछले दिनों एक रील बनाते समय ‘पाकिस्तान जिंदाबाद इंडिया मुर्दाबाद’ के नारे लगाए थे। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबलपुर उच्च न्यायालय ने हालिया 15 अक्टूबर को उसे इस शर्त पर जमानत दी थी कि वो भोपाल के मिसरोद पुलिस थाने में महीने…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
