नई दिल्ली। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर अब तक 87.5 किलोमीटर की लंबाई में गाड़ी चलने से होने वाले शोर को कम करने के लिए करीब पौने दो लाख नॉइज बैरियर लगाए जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में नॉइज बैरियर्स लगाने का कार्य प्रगति पर है। गुजरात में 1,75,000 से अधिक नॉइज बैरियर लगाए जा चुके हैं। एक किलोमीटर की दूरी में वायाडक्ट के दोनों ओर लगभग 2000 नॉइज बैरियर लगाए गए हैं। नॉइज बैरियर के निर्माण के लिए सूरत, आणंद और अहमदाबाद में इस मॉड्यूलर तत्व के लिए तीन प्रीकास्ट फैक्ट्रीज स्थापित की गईं…
Author: admin
रांची। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा और उन पर चुनावों में बार-बार हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया। भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी चौहान इस महीने होने वाली पार्टी की प्रस्तावित परिवर्तन रैली के सिलसिले में एक बैठक में शामिल होने के लिए आज रांची पहुंचे। गांधी के कथित बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा, ‘‘केवल एक…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना कथित तौर पर बिच्छू से करने के एक पुराने मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ चल रही मानहानि की कार्यवाही पर मंगलवार को पर रोक लगा दी। न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति आर महादेन की पीठ ने थरूर को अंतरिम राहत दी और इस मामले के शिकायतकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी करके चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने थरूर द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के नौ अगस्त 2024 के फैसले के खिलाफ दायर विशेष अनुमति याचिका पर…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पहलवान विनेश फोगाट के खिलाफ युवा नेता कैप्टन योगेश कुमार बैरागी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में दो मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट देने की घोषणा की गई है। भाजपा ने फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से ऐजाज खान को चुनावी मैदान में उतारा है। सिरसा के डबवाली विधानसभा सीट से पार्टी ने सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना को उम्मीदवार बनाया है। यहां से जननायक जनता…
Kargil War Truth: भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1999 में कारगिल का जंग लड़ा गया था। जो 2 महीने 3 सप्ताह और 2 दिन चला था। जिसकी शुरुआत 3 मई 1999 को हुई थी, साथ ही भारत ने यह जंग 26 जुलाई 1999 को जीत लिया था। वहीं इस जंग को भारत में ऑपरेशन विजय दिया गया था। परंतु पहली बार पाकिस्तानी सेना ने सार्वजनिक रूप से भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पाक सेना प्रमुख ने क्या बोला? दरअसल, देश के रक्षा दिवस के अवसर पर रावलपिंडी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए…
MLA Balkaur Singh: पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने शनिवार को हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि मुश्किल समय में पार्टी का साथ देने के बावजूद उन्हें पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिला। बलकौर सिंह ने छोड़ा भाजपा का हाथ पूर्व विधायक ने कहा, “मैंने पार्टी के लिए पूरे दिल से काम किया है और मुश्किल परिस्थितियों में भाजपा का झंडा ऊंचा रखा है, इसके बावजूद मुझे संगठन या सरकारी पद पर सम्मान नहीं…
Policemen traffic rules: जहां कुछ लोगों को अपना काम करने में आलस्य आता है, तो वहीं कुछ लोग अपने काम को काफी एंजॉय करके करते हैं। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में देखने को मिल रहा है, जिसमें एक पुलिसवाला अपनी ड्यूटी को इतने मन से कर रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल पुलिसवाला लोगों को गाना गाकर ट्रैफिक नियमों को पालन करने के लिए बता रहा है। जिसे देख पुलिसवाले की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट्स (Policemen traffic rules) में अपना रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्हाल इस बात…
