- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
दुबई। ऋषभ पंत बुधवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बल्लेबाजों के लिए टेस्ट रैंकिंग में अपने सुपरस्टार भारतीय साथी विराट कोहली को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर पहुंच गये। पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 99 रन बनाए थे जिससे उन्हें रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ। दूसरी तरफ कोहली 70 रन बनाने के बावजूद एक पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गए हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को दो मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के पहले मैच में बुधवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता जर्मनी की ओर से मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में हेनरिक मर्टगेन्स ने तीसरे मिनट में पहला गोल दागा, जबकि लुकास विंडफेडर ने 30वें मिनट में मेहमान टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया जो अंत में निर्णायक स्कोर साबित हुआ।
प्रयागराज। मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में 11 जनवरी, 2024 के आदेश को वापस लेने की मुस्लिम पक्ष की अर्जी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को खारिज कर दी। उच्च न्यायालय ने 11 जनवरी, 2024 के अपने निर्णय में हिंदू पक्षों द्वारा दायर सभी मुकदमों को एकसाथ कर दिया था। मुस्लिम पक्ष की तरफ से पेश हुईं उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता तसनीम अहमदी ने दलील दी थी कि सभी मामलों को एकसाथ किये जाने से वे सभी मामलों का विरोध करने के अधिकार से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने यह दलील भी दी थी कि यह समयपूर्व अवस्था है तथा मुद्दे…
मुंबई, भारत में आभूषणों के थोक और खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि इस धनतेरस पर मांग कम रहेगी और खासतौर से मात्रा में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि भले ही सीमा शुल्क कम हो, लेकिन दिवाली के त्योहार से पहले पीली धातु की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोने की कीमत इस समय दिल्ली में 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है। बिक्री में 12 प्रतिशत की गिरावट सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुवनकर सेन ने…
कानपुर, । ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार धर्मशास्त्रानुसार दीपावली का पर्व प्रदोष काल एवं महानिशिथ काल व्यापनी अमावस्या में मनाया जाता है, जिसमें प्रदोष काल का महत्व गृहस्थों और व्यापारियों के लिए तथा महानिशिथ काल का उपयोग आगमशास्त्र (तांत्रिक ) विधि से पूजन हेतु उपयुक्त होता है। इस वर्ष दीपावली की तिथि को लेकर लोगों के बीच भ्रम बना हुआ है। दीपावली सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का शुभ अवसर है. सही समय पर पूजा करने से समृद्धि, शांति और कल्याण की प्राप्ति होती है। दीपावली का त्योहार कार्तिक मास के…
नई दिल्ली। स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की प्रिस्टीन केयर ने सूची से बाहर के अस्पतालों में नगदी रहित उपचार शुरू करने के लिए बीमा कंपनियों से की साझेदारी की है जिससे सिर्फ 45 मिनट में स्वास्थ्य बीमा दावे का निपटारा होगा। प्रिस्टीन केयर ने मंगलवार को यहां बताया कि इरडा के “इंश्योरेंस फॉर ऑल बाई 2047” प्रयास के तहत गैर सूचीबद्ध अस्पतालों में नगदी रहित सुविधा की शुरुआत करने के लिए प्रायोगिक कार्यक्रम शुरू किया है। इसकी मदद से मरीज़ों को अपने बीमा दायरे से बाहर के अस्पतालों में नगदी रहित उपचार की सुविधा हासिल करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा,भुगतान की…
मुंबई। घरेलू संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 168.79 अंक चढ़कर 80,389.51 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 46.2 अंक की बढ़त के साथ 24,518.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस का शेयर तीन से अधिक चढ़ा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा…
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने 2001 में यहां होटल व्यवसायी जय शेट्टी की हत्या के संबंध में गैंगस्टर छोटा राजन को दी गई उम्रकैद की सजा बुधवार को निलंबित कर दी और मामले में उसे जमानत दे दी। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चह्वाण की खंडपीठ ने राजन को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी। बहरहाल, राजन अन्य आपराधिक मामले के संबंध में अभी जेल में ही रहेगा। इस साल मई में एक विशेष अदालत ने राजन को होटल व्यवसायी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था और उसे उम्रकैद की सजा सुनायी थी। राजन ने…
‘राज्यों को औद्योगिक अल्कोहल के विनियमन का अधिकार है’, औद्योगिक शराब को लेकर SC ने सुनाया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आठ अनुपात एक के बहुमत से पारित अपने फैसले में सात न्यायाधीशों की पीठ का निर्णय पलटते हुए बुधवार को कहा कि राज्यों को औद्योगिक अल्कोहल के उत्पादन, विनिर्माण और आपूर्ति करने का नियामक अधिकार है। वर्ष 1997 में सात न्यायाधीशों की पीठ ने फैसला सुनाया था कि औद्योगिक अल्कोहल के उत्पादन पर नियामक अधिकार केंद्र के पास है। 2010 में यह मामला नौ न्यायाधीशों की पीठ को सौंपा गया था। मामले में हालिया फैसला लिखने वाले, भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और सात अन्य न्यायाधीशों ने व्यवस्था दी कि केंद्र के पास औद्योगिक…
नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दिवाली समारोह के दौरान छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई जिसके बाद एहतियात के तौर पर परिसर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई लेकिन इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के अनुसार, छात्रों के एक समूह ने दिवाली समारोह में बाधा डाली जिसके बाद दोनों समूह के बीच झड़प हुई। विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और छात्र तितर-बितर…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
