Author: admin

लखनऊ,  खेल निदेशालय की ओर से सहायक प्रशिक्षकों के 13 पदों की भर्ती के विज्ञापन के सापेक्ष 11 पदों पर 54 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया है। इन चिन्हित उम्मीदवारों का साक्षात्कार सात सितंबर से आयोजित किया जाएगा। जिन दो पदों के लिए उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए नहीं मिले उसमें शूटिंग व तलवारबाजी शामिल है। शूटिंग में सहायक प्रशिक्षक के लिए एक भी आवेदन आनलाइन नहीं मिला है। वहीं, तलवारबाजी के लिए कोई योग्य उम्मीदवार ही नहीं मिला है। सहायक प्रशिक्षकों के लिए साक्षात्कार सुबह 10 और दोपहर 1:30 बजे से दो पालियों में गोमतीनगर के पिकप…

Read More

कोलकाता। लखनऊ सुपर जायंट्स भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल की मेगा नीलामी से पहले टीम का मेंटोर बनाने जा रही है। 45 वर्ष के जहीर दो साल बाद आईपीएल में लौटेंगे। वह 2018 से 2022 के बीच पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। सूत्रों ने बताया, जहीर को टीम मेंटोर बनाया गया है। इसकी घोषणा आज शाम को होगी। गौतम गंभीर के जाने के बाद से लखनऊ टीम में यह पद रिक्त है। गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए थे जिसने 2024 आईपीएल जीता। अब गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। जहीर…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 12 घंटे का बंद आहूत करने की कोशिश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की कई स्थानों पर बुधवार को पुलिस से झड़प हुई। सुबह से ही सड़कों और रेल की पटरियों को अवरुद्ध करने के लिए पूर्व राज्यसभा सदस्य रूपा गांगुली और विधायक अग्निमित्रा पॉल समेत कई भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया है। भाजपा ने मंगलवार को ‘नबान्न अभियान’ में भाग लेने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को ‘बंगाल बंद’ का आह्वान किया जो आज सुबह छह बजे शुरू हो गया। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में बाढ़ से जानमाल के नुकसान पर दुख जताते हुए बुधवार को पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे राहत एवं बचाव कार्य में हर संभव सहयोग करें। गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में नौ और लोगों की मौत हो गई, जिससे ऐसी घटनाओं में दो दिन में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘गुजरात में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक है क्योंकि कई लोगों की जान चली गई है और वे…

Read More

दुबई। पाकिस्तान रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में 10 विकेट की हार और उसके बाद धीमी ओवर गति की पेनल्टी के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गया है। पाकिस्तान छह मैचों के बाद 16 अंकों और 22.22 के जीत प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर है। वह केवल वेस्टइंडीज से आगे है। रविवार को समाप्त हुए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने वाला बांग्लादेश 21 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। उसने अब तक अपने पांच में से दो मैच जीते हैं। पाकिस्तान…

Read More

बाराबंकी,  रामनगर तहसील के केदारीपुर और बेलहरी गांव के पास सरयू नदी की कटान का सिलसिला जारी है। सोमवार को डीएम सतेंद्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर कटान का जायजा लिया है। उन्होंने तहसील प्रशासन को केदारीपुर के प्रभावित परिवारों के साथ ही बेलहरी गांव के भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पुनः स्थापित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन प्रशासन बाढ़ और कटान पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। कटान स्थल का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने बर्बाद हुई सैकड़ों बीघे फसल के साथ कटान कर…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और यूक्रेन के लिए उनके ‘शांति के संदेश’ एवं ‘मानवीय समर्थन’ को लेकर उनकी सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कीव की ऐतिहासिक यात्रा पर और संवाद तथा कूटनीति के माध्यम से जल्दी शांति लौटने की संभावना पर चर्चा की। मोदी की 23 अगस्त की कीव यात्रा को कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि बाइडेन प्रशासन ने पिछले महीने उनकी रूस यात्रा की आलोचना की थी और कई पश्चिमी देशों ने इस पर नाराजगी जताई थी।

Read More

नई दिल्ली। कप्तान हरमनप्रीत कौर आशावादी हैं कि भारत आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के दौरान अपना पहला वैश्विक खिताब जीतेगा। उन्होंने कहा कि यूएई की परिस्थितियां उनकी टीम के लिए फायदेमंद होंगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए तीन से 20 अक्टूबर तक होने वाले महिला टी20 विश्व कप को यूएई में स्थानांतरित कर दिया था। हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘जब भी हम इस तरह के मंच (विश्व कप) पर खेलते हैं तो हम हमेशा अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमने अतीत में भी हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद करते हैं कि…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म ‘स्त्री 2’  ने भारतीय बाजार में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनीं फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। फिल्म स्त्री 2, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। इससे पूर्व 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से…

Read More