- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
लखनऊ, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच की तनातनी बढ़ती जा रही है। लॉरेंस की ओर से सलमान खान को हर दिन नई-नई धमकियां दी जा रही है। इसी बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली भी काफी बड़े और अहम बयान देती नजर आ रही है। इस समय सोमी विदेश में हैं और बहुत जल्द भारत आने वाली है। सोमी के विदेश से ही कई इंटरव्यू दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा कि वे जेल में जाकर लॉरेंस बिश्नोई से मिलना चाहती हैं। साथ ही मंदिर जाकर माफी भी मांगना चाहती हैं। सोमी ने किया सलमान को लेकर…
दुबई। अनुभवी अमेलिया केर के हरफनमौला खेल के दम पर न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ केर ने बल्ले से सबसे ज्यादा 43 रन बनाने के बाद तीन विकेट चटका कर मैच पर न्यूजीलैंड का दबदबा कायम किया। उन्होंने ब्रूक हैलिडे (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 44 गेंद में 57 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 158 रन बनाने के…
नई दिल्ली, दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ग्रीन मोबिलटी समाधानों को गति दी है। आज देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल सीबी 300एफ लाँच करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक सवारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई यह भारत की पहली 300सीसी फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल है। ग्राहक अब अपने नजदीकी बिगविंग डीलरशिप पर 2024 होंडा सीबी300 एफ फ्लेक्स-फ्यूल बुक कर सकते हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और…
मुंबई, रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के ठाणे में अपनी नई परियोजना के पेश किए जाने के पहले तीन दिन में 1,348 करोड़ रुपये के लक्जरी मकान बेचे हैं। कंपनी ने 18 अक्टूबर को ‘ओबेरॉय गार्डन सिटी ठाणे’ परियोजना पेश की थी। इस परियोजना का चरणबद्ध तरीके से निर्माण तथा विपणन किया जाएगा। ओबेरॉय रियल्टी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, कंपनी ने ‘‘पहले तीन दिन में 5.65 लाख वर्ग फुट (कालीन क्षेत्र) के लिए करीब 1,348 करोड़ रुपये का कुल बुकिंग मूल्य दर्ज किया है।’’ करीब 75 एकड़ में फैली इस परियोजना…
श्रीनगर। कश्मीर में नागरिकों पर लंबे समय बाद हुए सबसे घातक हमलों में से एक के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने सोमवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रणनीतिक श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर पर्यटक रिजॉर्ट सोनमर्ग के पास एक श्रमिक शिविर पर आतंकवादी हमले में रविवार शाम एक कश्मीरी डॉक्टर सहित एक अवसंरचना कंपनी के सात कर्मचारी मारे गए। हमले में पांच अन्य कर्मचारी घायल भी हुए श्रमिकों पर यह हमला जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा सामान्य स्थिति दिखाने के लिए श्रीनगर में एक प्रमुख खेल आयोजन ‘कश्मीर मैराथन’ की मेजबानी…
लखनऊ, : सीनियर टी-20 ट्रॉफी के लिए रविवार को खेले गये मुकाबलों में हिमाचल प्रदेश और रेलवे ने जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ को 6 विकेट से और रेलवे ने सिक्किम को 128 रनों के बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही रेलवे और हिमाचल प्रदेश की यह लगातार तीसरी जीत है। इकाना बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाया। झांसी लक्ष्मी ने 43 गेंदों में 67 रन बनाये। उन्होंने 9 चौके और एक छक्का जड़ा। नेहा ने 33, मोना और निशु ने…
लखनऊ, : मैन ऑफ द मैच डॉ. रोहित भदौरिया (64) और कपिल निगम (40) की उम्दा पारी से सीवीसीएल ने तृतीय स्वर्गीय अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 27 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। पंडित रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर सीवीसीएल एवं अधीर दुबे फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के पहले मैच में सीवीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। डॉ. रोहित भदौरिया ने 47 गेंदों की अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके व 4 छक्के भी लगाए। कपिल निगम ने 29 गेंदों…
State level Rollball Competition: लखनऊ की बेटियों ने बिखेरा जलवा, अंडर-17 और अंडर 11 में बनी चैंपियन
लखनऊ, : गाजियाबाद में चल रही राज्य स्तरीय रोलबाल प्रतियोगिता लखनऊ की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में लखनऊ ने मेरठ को शिकस्त दी। रोलबाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के अध्यक्ष मनोज वर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-17 में लखनऊ बालिका टीम सेमीफाइनल में गाजियाबाद को एकतरफा मैच में 8-0 से हराया। फाइनल में भी काव्या, शिवांगी, आराध्या और आद्या के शानदार खेल के बदौलत मेरठ को 8-3 से करारी शिकस्त दी। गोलकीपर मायरा ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई गोल बचाये।
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ पाकिस्तानी रुपये का बजट आवंटित किया गया है जिससे इस मंदिर के जर्जर होने के 64 साल बाद इसके जीर्णोद्धार का पहला चरण शुरू होगा। मीडिया में आयी एक खबर में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। ‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों की देखरेख करने वाली संघीय संस्था ‘इवेक्यूई ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) ने पंजाब में रावी नदी के पश्चिमी तट पर स्थित नारोवाल शहर के जफरवाल नगर में बावली साहिब मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है। यह…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को एक उभरती हुई शक्ति करार देते हुए सोमवार को कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है, वह उम्मीद की एक किरण बना है तथा आशा का संचार कर रहा है। एक न्यूज चैनल की ओर से आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि भारत हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है और इसका पैमाना अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा, “आज जब चर्चा का केंद्र चिंता ही है, तब भारत में चर्चा का विषय है ‘भारत की शताब्दी।’ दुनिया में मची उथल-पुथल…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
