लंदन। भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा अगले साल की काउंटी चैंपियनशिप के लिए ससेक्स की टीम में वापसी नहीं करेंगे क्योंकि इंग्लैंड के क्लब ने ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ह्यूज की सेवाएं बरकरार रखने के लिए उन्हें कार्यमुक्त करने का विकल्प चुना है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ह्यूज अगले सत्र में सभी चैंपियनशिप और टी20 विटैलिटी ब्लास्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। क्लब ने यह भी घोषणा की कि वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडन सील्स इस काउंटी टीम की तरफ से चैंपियनशिप के शुरुआती मैचों में खेलेंगे। पुजारा 2024 में लगातार तीसरी बार ससेक्स की तरफ से खेले…
Author: admin
ढाका। पूर्व क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता फारूक अहमद को नजमुल हसन पापोन की जगह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीसीबी ने बुधवार को एक आपात बैठक की जिसमें 58 वर्षीय अहमद को अध्यक्ष चुना गया। नजमुल हसन ने देश में व्याप्त राजनीतिक अशांति के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और वह अभी अपनी पत्नी के साथ लंदन में हैं। उनका बीसीबी अध्यक्ष के रूप में यह चौथा कार्यकाल था। नजमुल हसन 2009 से शेख हसीना की अगुवाई वाली पार्टी अवामी लीग के सांसद थे। उन्होंने 16 अन्य निदेशकों के साथ पांच अगस्त…
मुंबई। रुपये ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.93 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.21 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.06…
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने कहा है कि भारत के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन ड्रॉप इन पिचें होगी, इन पर घरेलु टीम को फायदा नहीं मिलेगा और यहां बनने वाले रन बेशकीमती होंगे। हेडन ने कैट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स समारोह के दौरान इन टेस्ट मैचों में इस्तेमाल की जाने वाली पांच अलग-अलग पिचों (पर्थ, एडिलेड, ब्रिसबेन, मेलबर्न और सिडनी) के बारे में भी अपनी राय व्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, पांच में से तीन यानी पर्थ, एडिलेड और सिडनी में तो ड्रॉप इन पिचें होंगी। ड्रॉप इन पिचें…
भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस महीने की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कुछ सदस्यों को गुरुवार को सम्मानित किया। पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था। पटनायक की अगुवाई वाली ओडिशा की पिछली सरकार ने भारतीय हॉकी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। ओडिशा 2018 से राष्ट्रीय पुरुष और महिला टीमों को प्रायोजित कर रहा है। पटनायक ने उम्मीद जताई की भारतीय टीम 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक…
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 आतंकी को गिरफ्तार कर अलकायदा के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का बृहस्पतिवार को दावा किया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया। दिल्ली पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘‘मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) का डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था और उसकी देश के भीतर ‘खिलाफत’ की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा थी।’’ बयान के अनुसार, आतंकवादी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने सहित विभिन्न…
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 18 वरिष्ठ अधिकारियों की नयी नियुक्तियों समेत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत (जीएएंडपीजी) की ओर से बुधवार रात को जारी अधिसूचना के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) राजस्व और आपदा प्रबंधन के साथ विशेष राहत आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सत्यब्रत साहू को एसीएस गृह नियुक्त किया गया है और उन्हें वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग के एसीएस डी के सिंह को एसीएस, राजस्व और आपदा प्रबंधन के पद पर नियुक्त किया गया है तथा उन्हें ओडिशा…
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ़्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब्दुल्ला ने यहां कहा कि गठबंधन पर पूरी सहमति बन गयी है और ईश्वर की कृपा से यह अच्छी तरह से चलेगा। उन्होंने कहा ,“ गठबंधन को लेकर दोनों दलों ने फैसला कर लिया है जो आज शाम तक मंजूर हो जाएगा। गठबंधन सभी 90 सीटों के लिए किया गया है।” उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितम्बर से एक अक्टूबर तक तीन चरणों में…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आज अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। रजक ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को इस आशय के लिखे पत्र में कहा, “मैं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।” उन्होंने पत्र में शायराना अंदाज में परोक्ष रूप से इस्तीफा देने का कारण और अपनी पीड़ा बयान करते हुए कहा, “मैं शतरंज का शौकीन नहीं था इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।” रजक के राजद…
नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच के इस्तीफे और अदाणी समूह से जुड़े मामले की जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, कन्हैया कुमार और उदित राज सहित अन्य लोग शामिल हुए। देवेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह से घोटाले का खुलासा हुआ है, उसे देखते हुए सेबी प्रमुख को इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें…
