- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
Author: admin
वडोदरा। अधिकारियों को गुजरात के वडोदरा हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, हालांकि परिसर की गहन तलाशी के बाद यह ईमेल फर्जी पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वडोदरा के हरनी हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को शुक्रवार सुबह यह ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते ने हवाई अड्डा परिसर की तलाशी ली। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पन्ना मोमाया ने कहा कि ई-मेल में गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट और भुज सहित कई हवाई अड्डों…
नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। सूत्रों ने चार अक्टूबर के सरकारी आदेश का हवाला देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने नौ अक्टूबर, 2024 से एक साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक राव की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एसीसी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं। राव को अक्टूबर, 2020 में तीन साल की अवधि के लिए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। राव को नवंबर, 2016 में…
लखनऊ, सरकार ने बृहस्पतिवार को युवाओं को रोजगार के काबिल बनाने के लिए पायलट आधार पर प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शुरू की। योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए चयनित युवाओं को 5,000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके अलावा, उन्हें इंटर्नशिप के लिए ‘ज्वाइन’ (join) करने को लेकर एकबारगी 6,000 रुपये की सहायता दी जाएगी सरकारी सूत्रों ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 1.25 लाख इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है। इस पर 800 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
नई दिल्ली, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने सोशल साइड एक्स पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में…
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास खाली कर दिया और लुटियन की दिल्ली में अपने नए पते के लिए रवाना हो गए। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकलते देखा गया। उनके माता-पिता और बेटी दूसरी कार में थे। केजरीवाल परिवार मंडी हाउस के पास 5 फिरोजशाह रोड स्थित पार्टी सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास के लिए रवाना हुआ। मित्तल पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं और उन्हें मध्य दिल्ली के पते पर बंगला आवंटित किया गया है। केजरीवाल…
जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया के अनेक हिस्सों में व्याप्त अशांति को देखते हुए आज शांति और एकता की महत्ता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ये समझना चाहिए कि वह इस धरती का स्वामी नहीं है बल्कि पृथ्वी के संरक्षण के लिए जिम्मेदार है। राष्ट्रपति आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में संबोधित कर रही थीं जिसका विषय ‘स्वच्छ व स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता’ है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के अनेक हिस्सों में अशांति का वातारवण व्याप्त…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने तिरुपति लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को एक स्वतंत्र विशेष जांच दल का गठन किया। विशेष जांच दल (एसआईटी) में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आंध्र प्रदेश पुलिस के दो-दो अधिकारियों के अलावा एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) का एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होगा। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि एसआईटी की जांच की निगरानी सीबीआई निदेशक करेंगे। पीठ ने इस मामले में न्यायालय की निगरानी में जांच कराए जाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं सहित…
दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि उनका अपनी जोड़ीदार स्मृति मंधाना से इतना जबर्दस्त तालमेल है कि दोनों बल्लेबाजी के दौरान एक दूसरे के चेहरे के भाव देखकर मन की बात पढ लेते हैं । पिछले कुछ वर्ष में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के अच्छे प्रदर्शन के पीछे उसके सलामी बल्लेबाजों की सफलता भी है । शेफाली ने कहा कि उन्हें पता है कि टीम के लिये उनका योगदान कितना महत्वपूर्ण है। शेफाली ने मंधाना के साथ तालमेल के सवाल पर स्टार स्पोटर्स से कहा, मैं पिछले दो तीन साल से मंधाना के साथ पारी की शुरूआत…
मुंबई। एशियाई बाजारों में मजबूत रुख के बीच शुक्रवार को दोपहर के कारोबार के दौरान प्रमुख सूचकांकों ने वापसी की। घरेलू बाजारों ने शुरुआती गिरावट के बाद वापसी की और दोपहर के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 726.16 अंक चढ़कर 83,223.26 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 203.3 अंक की बढ़त के साथ 25,453.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में रहे। नेस्ले, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर को नुकसान हुआ।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
