Author: admin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत को जन्मदिन की बधाई दी है। मीरा कपूर का आज जन्मदिन है। मीरा राजपूत के जन्मदिन पर शाहिद कपूर ने उनके साथ खूबसूरत यादों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है। शाहिद कपूर ने कैप्शन में कहा, वह मैजिक है। वह अंदर और बाहर से खूबसूरत हैं। वह मजबूत है, वह प्यारी है और उसकी मुस्कान मेरे दिल को रोशन कर देती है। वह जादुई है। वह अंदर से बाहर तक खूबसूरत है। वह…

Read More

नई दिल्ली। सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मौजूदा दलीप ट्रॉफी में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) को लागू करने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे युवा बल्लेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से पहले आवश्यक तकनीकी बदलाव करने में मदद मिलेगी। अश्विन शुक्रवार की शाम को अनंतपुर में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी मैच के दौरान भारत डी के बल्लेबाज रिकी भुई को पगबाधा आउट दिए जाने के बाद चली चर्चा पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। मैदानी अंपायर ने तब बल्लेबाज को आउट नहीं दिया था लेकिन भारत सी ने डीआरएस का सहारा…

Read More

नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया ने मुशीर खान की ‘मजबूत मानसिकता’ की सराहना करते हुए कहा कि यदि यह युवा बल्लेबाज अगर निरंतरता बनाये रखता है तो वह भविष्य में भारतीय टीम के लिए अहम साबित हो सकता है। मुशीर ने शुक्रवार को बेंगलुरु में चल रहे दलीप ट्रॉफी में भारत ए के खिलाफ भारत बी के लिए 181 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। उनकी पारी से भारत बी को सात विकेट पर 94 रन के स्कोर से वापसी करने और पहली पारी में 321 रन बनाने में मदद की। दहिया ने कहा, मुशीर को उनकी मानसिकता…

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 5.40 बजे हुई इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। अधिकारी के अनुसार, मरम्मत का काम जारी है और घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। जबलपुर स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) क्षेत्र के अंतरगत आता है। अधिकारी ने बताया, “इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22191) के दो डिब्बे उस समय पटरी से उतर गए, जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह के पास पहुंच रही थी।” अधिकारी के…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दायर अपने नवीनतम पूरक आरोप पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस नीति के निर्माण और उसके क्रियान्वयन से जुड़ी ‘‘आपराधिक साजिश में शुरुआत से ही शामिल’’ थे। सीबीआई ने मामले में पांचवां और अंतिम आरोप पत्र दायर कर अपनी जांच पूरी की। उसने आरोप लगाया कि केजरीवाल के मन में पहले से ही आबकारी नीति के संबंध में ‘‘निजीकरण का विचार’’ था। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया था। सीबीआई ने कहा, ‘‘जब मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाले मंत्री…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवोन्मेषी तरीकों को अपनाने वाले प्रतिभाशाली शिक्षकों को पहचान दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि वे युवा छात्रों को ‘विकसित भारत’ के लिए तैयार कर सकते हैं। यह बातचीत शुक्रवार को हुई थी जबकि इसका वीडियो शनिवार को साझा किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षक चाहें तो शिक्षा पर्यटन के तहत छात्रों को उन स्थानों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जहां वे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज की गईं और पांच सरकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि 23 चेतावनियां जारी की गईं और चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 48 मामलों में जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता 16 अगस्त को लागू हुई थी। बयान में कहा गया है कि पूरे जम्मू-कश्मीर में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के 175 मामले सामने आए हैं, जिनमें राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ…

Read More

नई दिल्ली। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि इस यात्रा ने साबित कर दिया कि भारतीय स्वाभाविक रूप से प्रेम करने वाले लोग हैं और ‘‘ हमारा यह मकसद है कि देश के हर कोने में प्रेम की आवाज सुनाई दे।’’ गांधी ने कहा, “‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने मुझे मौन की सुंदरता से रूबरू कराया। मैंने उत्साही भीड़ और नारों के बीच अपने साथ मौजूद व्यक्ति पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना और उसकी बात सुनना सीखा।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने कहा,…

Read More

जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के बाद जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का शनिवार को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-370 को निरस्त किए जाने के बाद यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र ध्वज और संविधान के तहत होने वाला पहला विधानसभा चुनाव है। शाह ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) गठबंधन पर ‘‘पुरानी व्यवस्था’’ को पुनर्जीवित करने की कोशिशें करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार आतंकवाद को फिर से सिर नहीं उठाने देगी और गुर्जर, पहाड़ी, बक्करवाल तथा दलित समेत किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने देगी, जिन्हें…

Read More

नई दिल्ली: सितंबर 07, 2024 TIME मैगजीन ने दुनिया में AI फील्ड में 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट 2024 TIME100 AI जारी की है. इस लिस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्रभाव डालने वाले बड़े चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हैं. 2024 TIME100 AI के कवर पर विश्व के जिन प्रभावशाली लोगों के फोटो हैं, उनमें कई भारतीय नाम भी शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि और ऐक्टर अनिल कपूर के नाम खासतौर पर ध्यान खींच रहे हैं.

Read More