Author: admin

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 अगस्त तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किये जाने के बाद केजरीवाल की हिरासत अवधि बढ़ा दी। अदालत इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर 12 अगस्त को विचार कर सकती है।

Read More

Rajasthan News: ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देकर प्रदेश के किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली देने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मात्र 7 माह की अल्पावधि में कुसुम सी योजना में 4 हजार 386 मेगावाट के प्रोजेक्टों के एलओआई जारी कर दिए हैं। इन अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को धरातल पर मिशन मोड में क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के ऊर्जा उपक्रमों की मजबूत साझेदारी से राजस्थान जल्द ही ऊर्जा के…

Read More

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्व शीर्ष क्रम के अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज एहसानुल्लाह जनत को घरेलू लीग में ‘भ्रष्ट गतिविधियों’ में शामिल होने की वजह से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. जनत पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को बताया कि उसने पूर्व अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज एहसानुल्लाह जनत को ‘भ्रष्ट गतिविधियों’ में शामिल होने पर प्रतिबंधित किया है. अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता नवरोज मंगल के छोटे भाई 26 साल के जनत को तीन टेस्ट, 16 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था. जनत…

Read More

प्रयागराज. जिला अदालत ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले आरोपी आनंद गिरि को तगड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने आनंद गिरि की ओर से नरेंद्र गिरि और उनके बीच हुई बातचीत की अदालत में पेश हुई सीडी की प्रति देने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी. आनंद गिरि ने सीबीआई की ओर से पेश इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को उपलब्ध कराने की अर्जी दाखिल की थी. वहीं गुरुवार को महंत रवींद्र पुरी की होने वाली गवाही टल गई है. अब मामले की सुनवाई 16 अगस्त को होगी. जिला अदालत में महंत नरेंद्र गिरि…

Read More

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लिंडी कैमरून ब्रिटेन उच्चायुक्त ने शिष्टाचार भेंट की. सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर उच्चायुक्त ने मुलाकात की. सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी साझा की है. उन्होंने लिखा है कि ‘आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सुश्री लिंडी कैमरून के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई’.

Read More

इस्लामाबाद। एटलस होंडा ने फिर से कमाल कर दिखाया. कंपनी ने अपने बिल्कुल नए होंडा सीडी 70 2025 मॉडल को नए स्टिकर के साथ लॉन्च किया है, लेकिन इंजन या बॉडी में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं किया है. कंपनी ने बाइक की कीमत महज 157,900 रुपए रखी है. होंडा सीडी 70 2025 मॉडल को तीन रंगों में लांच किया गया है. पहला लाल और पीला, दूसरा मॉडल काला है, जिसमें लाल और सफेद पट्टियाँ हैं, और तीसरा नीला रंग है. चूँकि कुछ लोग नया मॉडल देखने के लिए उत्साहित थे, इसलिए 2025 मॉडल भी पुराने मॉडल की संरचना, डिज़ाइन और सुविधाओं…

Read More

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर जिले से आवारा कुत्तों द्वारा एक दो माह की बच्ची को नोंच-नोंचकर मारने की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर में पालने पर सोई थी. उसी समय कुत्ते यहां पहुंचे और उसे घर से उठाकर बाहर ले गए. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचे तब तक कुत्तों ने उसके चेहरे और पेट को बुरी तरह से नोंच डाला. बच्ची को कुत्तों से मुक्त कर इलाज के लिए पीबीएम ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. मामला बीकानेर के बदरासर गांव का…

Read More

Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले वाले का गला काट दी। दोनों युवक को मरा हुआ समझकर छोड़ दिए और मौके से फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जिले के मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ का रहने वाला ट्रैक्टर चालक ताहिर से तीन साल पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए मझोला के कांशीराम नगर निवासी युवती से हुई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले…

Read More

नेशनल डेस्क : बांग्लादेश में पिछले दो महीनों से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के दबाव में आकर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार, 5 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भारत चली गईं। इस राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी नेता खालिदा जिया को जेल से रिहा करने का आदेश दिया। खालिदा जिया को 2018 में भ्रष्टाचार के एक मामले में 17 साल की कारावास की सजा सुनाई गई थी, और वे कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से घर में नजरबंद थीं। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने संसद…

Read More

प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक एवं पूर्व सिविल सेवा अधिकारी आचार्य प्रशांत ने कहा है कि कोचिंग संस्थान पहले युवाओं को सरकारी नौकरी के भ्रमजाल में फंसाकर बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं और उसके बाद उनका जमकर शोषण करते हैं। कोचिंग संस्थानों को इतना ग्लैमरस कर दिया गया है कि छोटी-सी भी सरकारी नौकरी का मीडिया में जमकर प्रचार किया जाता है। इंटरव्यू होते हैं, पूरे-पूरे पेज के विज्ञापन जारी किए जाते हैं। फिर जब कोई बहुत ही दुखद घटना घट जाती है, तब हम इन मुद्दों को उठाते हैं। आज जो मुद्दे मीडिया में छाए हुए हैं, ये बातें बहुत…

Read More