- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 111.85 अंक गिरकर 81,809.44 अंक पर और एनएसई निफ्टी 39.2 अंक फिसलकर 25,001.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई…
नई दिल्ली। पेरिस में हाल ही में संपन्न हुए पैरालंपिक खेलों में 29 पदक जीतने वाले भारत के पैरालंपिक पदक विजेताओं का मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जोरदार स्वागत किया। आज सुबह जब खिलाड़ी हवाई अड्डे से बाहर निकले तो ढोल की थाप और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया गया। समर्थक, खेल प्रशासक और परिवार के लोग खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे। भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने कहा, ‘‘इस भव्य स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’’ सुमित ने 70.59 मीटर के प्रयास के साथ खेलों का अपना ही रिकॉर्ड…
वाशिंगटन। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन अब लोकतंत्र फिर से पटरी पर लौट रहा है। गांधी ने मंगलवार को यहां ‘नेशनल प्रेस क्लब’ में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। गांधी ने कहा, ‘‘मैं आपको यह बता सकता हूं कि पिछले वर्षों में भारतीय लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया गया, अब वह फिर से पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसे नुकसान पहुंचाया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने देखा है कि किस तरह महाराष्ट्र में…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और लोकसभा में उसके नेता राहुल गांधी पर देश विरोधी बातें करने तथा देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा को हमेशा खतरे में ड़ाला है। केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने आरक्षण संबंधी टिप्पणी के लिए भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि जब तक उनकी पार्टी है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। राहुल…
मुंबई, अमृत विचारः मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के घर से शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने ही घर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना आज सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है। अभिनेत्री के पिता अनिल अरोड़ा ने छठवीं मंजिल की गैलरी से छलांग लगाकर जान दी। घटना की जानकारी लगते ही बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस को घर से या मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट अभी तक नहीं मिला है।…
ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि देश में सेमीकंडक्टर उद्योग का विकास डिजिटल इंडिया मिशन को और मजबूत करेगा। वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 के उद्घाटन समारोह के दौरान कहा “सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में सभी हितधारकों की उत्साही भागीदारी हमारे पीएम के विजन की सफलता, उनके क्रियान्वयन की क्षमता और जिस व्यवस्थित तरीके से उन्होंने इस नीति को संचालित किया है, उसका एक मजबूत संकेतक है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन प्रौद्योगिकी तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण करना…
ग्रेटर नोएडा (उप्र)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेमीकंडक्टर के घरेलू विनिर्माण में निवेश को बढ़ावा देने का बुधवार को आह्वान किया और कहा कि आपूर्ति श्रृंखलाओं का जुझारूपन अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन और कृत्रिम मेधा (एआई) तक हर चीज का आधार है। राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी इलाके में सेमीकॉन 2024 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोविड-19 वैश्विव महामारी ने आपूर्ति श्रृंखला के महत्व को उजागर किया है। साथ ही उन्होंने ऐसे किसी भी व्यवधान को रोकने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘‘…
नई दिल्ली। पाकिस्तान में बुधवार दोपहर 12.58 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी इसके झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर से 415 किलोमीटर दूर पश्चिम में था। इस संबंध में और जानकारी की प्रतीक्षा है।
iPhone 16 : एप्पल के हाल ही में लॉन्च किए गए आईफोन 16 सीरीज से भारत में कंपनी के व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। इंडस्ट्री एनालिस्ट्स के अनुसार, 2024 में एप्पल की आय में 18 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है और आईफोन के निर्यात में भी इजाफा देखा जा सकता है। साइबरमीडिया रिसर्च के इंडस्ट्री रिसर्च ग्रुप के वीपी प्रभु राम ने कहा कि आईफोन 16 सीरीज के आने से भारत में एप्पल के कारोबार में मजबूती आएगी। ‘मेक इन इंडिया’ के तहत मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना इसका प्रमुख कारण है। Highlight : आईफोन 16 की लॉन्चिंग…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
