- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
Author: admin
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को लेकर सोमवार को उनके इस्तीफे की मांग की और उच्चतम न्यायालय से आग्रह किया कि वह इस मामले की जांच केंद्रीय अन्यवेषण ब्यूरो (सीबीआई) या विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपे।
नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ‘‘छल, कपट और झूठ की राजनीति का पर्याय बन गये हैं।” यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा किए गए कुल 59 वादों में से सिर्फ दो को पूरा किया है। भाटिया…
रांची: हेमंत सोरेन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जहां प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तो वहीं, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार कर और गरीब-आदिवासी युवाओं के हक की नौकरी बेचकर खूब पैसे कमाए। Edited By Khushi, Updated: 10 Aug, 2024 06:17 PM A- A+ हेमंत सोरेन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जहां प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तो वहीं, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी…
नेशनल डेस्क : नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की नई अंतरिम सरकार के लिए पद की शपथ ले चुके हैं और उनका हालिया बयान भारत के लिए चेतावनी भरा है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “बांग्लादेश में 90 फीसदी जो हिंदू बचा है, वह दलित समुदाय है। योगी ने कहा इन लोगों के मुंह सिले हुए हैं, इसलिए सिले हुए हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि बांग्लादेश का हिंदू उनके लिए वोटर नहीं होगा। क्यों देना पड़ा इस्तीफा? बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों…
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि बैंकों को जमा राशि जुटाने के लिए अनूठी और आकर्षक योजनाएं लानी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक मंडल को संबोधित करने के बाद सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जमा और उधार एक गाड़ी के दो पहिए हैं और जमा धीरे-धीरे रही है।’’ उन्होंने कहा कि बैंकों को कोर बैंकिग यानी मुख्य कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत है। इसमें जमा राशि जुटाना और जिन्हें कोष की जरूरत है, उन्हें कर्ज देना शामिल है। सीतारमण ने जमा और कर्ज के बीच अंतर को दूर करने के लिए बैंकों से लोगों…
मुंबई। विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले के लिएअयोग्य ठहराये जाने के बाद गुरुवार को कुश्ती को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के रिटायरमेंट के ऐलान से बेहद दुखी हैं। धर्मेंद्र ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है, प्यारी बेटी विनेश, हम यह खबर सुनकर बेहद दुखी हैं। आप इस मिट्टी की एक बहादुर साहसी बेटी हैं। हम आपसे प्यार करते हैं और हमेशा आपके स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करते हैं। अपने परिवार और अपने प्रियजनों के लिए खुश, स्वस्थ और मजबूत रहें।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘लापता लेडीज’ की न्यायाधीशों के लिए स्क्रीनिंग से पहले शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय पहुंचे और प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने उनका स्वागत किया। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं अदालत में भगदड़ नहीं चाहता लेकिन हम आमिर खान का स्वागत करते हैं जो फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए यहां आए हैं। निर्देशक किरण राव भी जल्द ही हमारे साथ शामिल होंगी।’’
माले। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शनिवार को कहा कि भारत हमेशा से ‘एक करीबी’ सहयोगी और ‘बहुमूल्य साझेदार’ रहा है तथा उनके देश को ‘जब भी उसकी जरूरत पड़ी’ तब नई दिल्ली ने हर तरह की सहायता प्रदान की है। उन्होंने मालदीव में 28 द्वीप क्षेत्रों में जलापूर्ति व सीवर सुविधाएं शुरू किए जाने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। भारत सरकार ने भारतीय एक्जिम बैंक के माध्यम से ऋण सुविधा के तहत इन परियोजनाओं का वित्तपोषण किया है।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
