Author: admin

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। आईटी शेयरों में खरीदारी और निरंतर विदेशी कोष प्रवाह से एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.52 अंक चढ़कर 77,808.45 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100.1 अंक मजबूत होकर 23,667.10 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से मुनाफे में रहीं। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहीं। शेयर बाजार…

Read More

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और योग के प्रति लोगों का आकर्षण भी लगातार बढ़ रहा है। मोदी ने यहां के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे…

Read More

ब्रिजटाउन। टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए ‘छिपे रूस्तम’ अमेरिका के सामने शनिवार को दूसरे मैच में हर हालत में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी । ग्रुप चरण में अपराजेय रहने के बाद वेस्टइंडीज को सुपर आठ चरण के पहले मैच में गत चैम्पियन इंग्लैंड ने आठ विकेट से हराया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे और पारी में 51 डॉट गेंदें रही। इस हार के बाद रोवमैन पॉवेल की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे खिसक गई है और…

Read More

नई दिल्ली।  दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के यहां की एक विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई होने तक रिहाई पर शुक्रवार को रोक लगा दी। न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की अवकाशकालीन पीठ ने कहा, “ जब तक हम इस पर सुनवाई नहीं कर लेते तब तक यह आदेश (जमानत पर जेल से रिहाई का) प्रभावी नहीं होगा।’ राऊज एवेन्यू स्थित ईडी और सीबीआई की अवकाशकालीन न्यायाधीश नियाय बिंदू ने केजरीवाल को…

Read More

नई दिल्ली।  दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी छोड़े जाने की अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को दक्षिण  दिल्ली के भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेता मौजूद हैं आतिशी ने कहा, ”दिल्ली सरकार में जल मंत्री होने के नाते मैंने राष्ट्रीय राजधानी को पानी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, लेकिन अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा।” उन्होंने कहा, ”यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक…

Read More