लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में विजयी हुये पार्टी सांसदों के साथ शनिवार दोपहर बैठक करेंगे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में दोपहर डेढ़ बजे सपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलायी गयी है जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव करेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के बढ़े कद और जिम्मेदारियों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में अयोध्या से जीते सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस सिलसिले में आज सुबह पार्टी दफ्तर के सामने लगी एक होर्डिंग राहगीरों को आकर्षित कर रही है जिसमें लिखा है“ सबके श्री अखिलेश, अयोध्या में अवधेश”।…
Author: admin
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई में शनिवार तड़के आग लगने और फिर विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली कि सूखी मूंग दाल का प्रसंस्करण करने वाले श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में आग लग गई है। अधिकारी ने कहा कि आग ने फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ श्रमिक उसमें फंस गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने सुबह…
अयोध्या. लोकसभा चुनाव में सपा को जबरदस्त जीत मिली है. यहां की 80 सीटों में 37 सीटों पर सपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है. वहीं अयोध्या में भी सपा को बड़ी जीत मिली है. राम मंदिर के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा है. वहीं अयोध्या से जीते सपा सांसद अवधेश प्रसाद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की जा रही है. विजयी प्रत्याशी की जान को खतरा बताते हुए सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने यह मांग उठाई है. उन्होंने ACS को पत्र लिखा है. उत्तर प्रदेश की सबसे…
नेशनल डेस्क: शादी के बाद एक जीवन साथी की अहमियत क्या होती है ये केवल एक महिला की समझ सकती है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक पत्नी ने पति की मौत के बाद बेहद आलिशान पार्टी का आयोजन किया जो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटौर रहा है। दरअसल, Katie Young के 39 साल के पति ब्रैंडन की 17 मई को एक स्ट्रोक के कारण मौत हो गई जिसके बाद पत्नी केटी ने सामान्य अंतिम संस्कार करने की जगह, एक फ्यूनरल पार्टी ही रख दी। 40 वर्षीय यंग ने बताया- ‘मैं नहीं चाहती थी कि मेरे 8…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सर्वदलीय बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरकार बनाने के आमंत्रण पर शाम को नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। जहां भगवान जगन्नाथ की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत किया गया। नरेंद्र मोदी ने एनडीए की सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने कहा कि वह देशवासियों को विश्वास दिलाते हैं कि पिछले दो टर्म में जिस गति से देश आगे बढ़ा है और समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ नजर…
नेशनल डेस्क: कई सामाजिक राजनीतिक और अन्य मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने वाली दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में कंगना रनौत के थप्पड़ विवाद पर खुलकर बात की है। कंगना को कथित तौर पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर थप्पड़ मारा गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया जब वह नई दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थीं। अभिनेत्री द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करने के बाद इस घटना ने समाचार चैनल और सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया, जिसमें दावा किया गया कि उन पर एक महिला CISF कर्मी ने हमला किया था, हालांकि, उन्होंने यह भी…
जार्जटाउन। कप्तान राशिद खान और बायें हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के चार चार विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया। जीत के लिये 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2021 उपविजेता न्यूजीलैंड टीम 15 . 2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई । उसके दो ही बल्लेबाज ग्लेन फिलिप (18) और मैट हेनरी (12) दोहरे अंक तक पहुंच सके । इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके रहमानुल्लाह गुरबाज ने 56 गेंद में 80 रन बनाये ।…
इंटरनेशनल डेस्कः 9 जून की शाम को राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के तौर पर और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें पर, भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनमें श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे; मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधामंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ; नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे को निमंत्रण भेजा गया है। इन सभी नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नैतिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत हार हुई लेकिन इसमें भी उम्मीद की किरण तलाशी जा रही है तथा उनके चुनावी प्रदर्शन को लाजवाब बताने का प्रयास हो रहा है। भाजपा ने इस चुनाव में 240 सीट जीती हैं। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी के लिए ढोल पीटने वाले उनकी नैतिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत हार वाले जनादेश में भी उम्मीद की किरण तलाश रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, “इसे खूब प्रचारित किया जा रहा है कि जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी लगातार तीन…
लुधियाना (हितेश): लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में कई मौजूदा व पूर्व एमपी, विधायक, मंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे थे लेकिन उनमें से ज्यादातर को निराशा का सामना करना पड़ा है। क्योंकि सिर्फ तीन मौजूदा एमपी बठिंडा से हरसिमरत बादल, अमृतसर से गुरजीत ओजला, फतेहगढ साहिब से डॉ अमर सिंह और दो पूर्व एमपी में पटियाला से डॉ धर्मवीर गांधी व फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया ही लोकसभा चुनाव जीते हैं। इसी तरह लोकसभा चुनाव जीतने वालों में एक मंत्री मीत हेयर, तीन मौजूदा विधायक राजा वडिंग, सुखजिंदर रंधावा, राज कुमार चब्बेवाल शामिल हैं। जहां तक विधानसभा चुनाव हारने के बाद…
