नई दिल्ली: मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में विश्व नेताओं सहित 8,000 से अधिक गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। नरेंद्र मोदी 9 जून को शपथ ग्रहण से पहले राजघाट जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को ऐतिहासिक लगातार तीसरी बार शपथ लेंगे। भव्य समारोह में अन्य देशों के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है। “आम चुनाव 2024 के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह 09 जून 2024 को निर्धारित है। इस…
Author: admin
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को आरंभ हो गई जिसमें लोकसभा चुनाव और इसमें पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कार्य समिति के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इस बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के लिए पार्टी नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। कार्य समिति की बैठक के…
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के असंतोषजनक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यानी आज (8 जून) यहां सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई। बैठक सुबह 11 बजे लोक भवन में होनी है। सीएम ने सभी मंत्रियों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए। बैठक का प्राथमिक एजेंडा मंत्रियों द्वारा किए गए विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा करना है। इसके अतिरिक्त, जनता से प्राप्त फीडबैक पर गहन चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य समस्याओं की पहचान करना और उनका समाधान करना है। चुनाव परिणाम को प्रभावित करने वाले किसी भी शासन…
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। आज शनिवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी के सभी सांसद और उम्मीदवार मौजूद रहेंगे। पार्टी के इस जीत से सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है।वहीं पार्टी कार्यालय के बाहर एक बैनर लगाया गया है। जिसमें अखिलेश यादव और अयोध्या के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद की तस्वीर लगी है। दोनों नेताओं तस्वीर के साथ इस बैनर में एक नारा लिखा है, ‘सबके श्री अखिलेश, अयोध्या के अवधेश’।…
नई दिल्ली, 7 जून: शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने सुरक्षा गार्ड महिला द्वारा नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कंगना रनौत को अपनी भाषा व शब्दों के चयन पर संयम रखना चाहिए। सांसद होने के नाते कंगना को भाषा व शब्दों का चयन सोच समझकर करना चाहिए: सरना यहां जारी बयान में सरदार सरना ने कहा कि कंगना रनौत द्वारा किसानों के संघर्ष के बारे मे जो भाषा इस्तेमाल की गई थी वह बेहद निंदनीय थी जिसके रोष में गार्ड महिला द्वारा थप्पड़…
चंडीगढ़। अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को एक महिला सुरक्षकर्मी के थप्पड़ मारने की घटना पर पहलवान बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर सवाल किया है कि जब महिला किसानों के लिए अनाप-शनाप बोला जा रहा था, तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग। अब उस किसान मां की बेटी ने गाल लाल कर दिया तो शांति का पाठ पढ़ाने आ गये। सरकारी जुल्म से किसान मारे गये, उस समय यह शांति पाठ पढ़ाना था, हुकूमत को! घटाएं उठती हैं बरसात होने लगती है… जब आंख भर के फ़लक को किसान देखता है। https://twitter.com/BajrangPunia/status/1798891540401832303?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1798891540401832303%7Ctwgr%5E966e05c3decc8972db1d255c4bfdc17a68164048%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amritvichar.com%2Farticle%2F471820%2Fkangana-ranaut-slapped-where-were-the-people-who-taught-morals…
Noida Desk : देश की पहली रैपिड रेल परियोजना ‘नमो भारत’ की सीमा इसी महीने के अंत तक मेरठ के साउथ स्टेशन तक बढ़ जाएगी। फिलहाल साहिबाबाद से मोदीनगर तक चलने वाली इस ट्रेन का संचालन मेरठ तक विस्तारित होने से 8 किलोमीटर और बढ़ जाएगा। नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अगले चरण में साहिबाबाद से दिल्ली के सराय कालें खां तक रैपिड रेल के संचालन की योजना है। इस खंड में सिविल कार्य का 100% और ट्रैक बिछाने का 50% से अधिक काम पूरा हो चुका है। विद्युतीकरण और स्टेशनों पर…
नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सांसदों की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पीठ थपथपाई और भाजपा के विरोधियों को ‘बड़ा संदेश’ दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवा ब्लॉक के नेता के रूप में चुने जाने के बाद उनके भाषण के बाद एनडीए सांसदों, भाजपा मुख्यमंत्रियों, नेताओं द्वारा स्वागत किए जाने के बाद उस क्षण को कैमरे में कैद कर लिया गया। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ के प्रति प्रधानमंत्री का यह इशारा एक बड़ा संदेश भेजने और उन लोगों को चुप कराने की…
नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव का ‘‘मैन ऑफ द मैच” करार दिया और कहा कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। लोकसभा चुनाव में लगातार चौथी बार तिरुवनंतपुरम से निर्वाचित हुए थरूर ने साक्षात्कार में कहा कि जनादेश का संदेश यह है कि मतदाताओं ने भाजपा के ‘अति अहंकार” और उसके ‘मेरी बात मानिये, नहीं तो रास्ता नापिये’ के रवैये को अनुचित ठहराया है। अगली राजग सरकार को लेकर उनका कहना था, ‘‘यह नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के लिए एक चुनौती होगी, जो अपनी सरकार चलाने में बहुत अधिक…
