नेशनल डेस्क: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नीट (NEET) परीक्षा के परिणाम में धांधली की आशंका को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि पहले नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ और अब छात्रों का आरोप है कि इसके रिजल्ट में भी बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार लाखों छात्रों की आवाज को अनसुना क्यों कर रही है प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “पहले NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ और अब छात्रों का आरोप है कि इसके…
Author: admin
रेलवे ने छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन और गोरखपुर-हैदराबाद विशेष सहित कई ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाए जाने की तैयारी की गई है। लखनऊ जं.-मानकनगर और ऐशबाग-मानकनगर रेल खंड के मध्य लाइन के कमिशनिंग के चलते प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य निरीक्षण निर्धारित है। ऐसे में ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, रि-शिड्यूलिंग और नियंत्रण कर चलाया जाएगा। इनका रहेगा मार्ग परिवर्तन छपरा से 08 जून को चलने वाली ट्रेन नंबर 05317 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन निर्धारित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलायी जायेगी। यह गाड़ी ऐशबाग स्टेशन पर नहीं रूकेगी। गोरखपुर…
बदायूं, । बार-बार निर्देशित करने के बाद भी परिवहन निगम की बसों का लोड फैक्टर नहीं सुधर पा रहा है। कम लोड फैक्टर और विभिन्न अनियमितताओं के चलते तत्कालीन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके चौबे को निलंबित कर दिया गया था। अब निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर अर्जित करने वाले परिचालकों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। समीक्षा की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित परिचालकों के खिलाफ निगम कार्रवाई करेगा। साथ ही लगातार सबसे कम लोड फैक्टर देने वाले दो परिचालकों को ड्यूटी से रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बदायूं डिपो से…
Google and Microsoft Layoffs: दुनिया में छंटनी का दौर अभी भी जारी है। अब टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनियां माइक्रोसॉफ्ट और गूगल भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में हैं। कुछ कंपनियां कॉस्ट कटिंग के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं, तो कुछ अन्य कारणों का हवाला दे रही हैं। दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने साल 2023 में करीब 10,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद अब अलग-अलग विभागों से हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी की जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने ‘स्ट्रैटेजिक मिशन्स…
GhazipurLok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की हॉटसीटों में शुमार गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी (SP candidate Afzal Ansari) ने प्रचंड जीत हासिल की है. अफजाल अंसारी ने बीजेपी प्रत्याशी पारस नाथ राय (BJP candidate Paras Nath Rai) को लगभग 124861 वोटों से शिकस्त दी है. बीजेपी प्रत्याशी की हार के बाद तमाम तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं. बीजेपी पूरे प्रदेश में हार की समीक्षा कर रही है. बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की हार हुई है. इसी तरह गाजीपुर में भी जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज…
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने नई दिल्ली पहुंचे हैं। मुलाकात से पहले कमलनाथ ने कहा कि राजनीति और अन्य विषयों पर चर्चा होगी। वहीं उन्होंने एमपी में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के सवाल का भी जवाब दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ नई दिल्ली पहुंचे। वे आज कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि राजनीत और अन्य विषयों पर चर्चा करने आया हूं। चुनाव परिणामों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि रिजल्ट अच्छे हैं और मोदी सरकार…
RBI Monetary Policy Meeting : भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार आठवीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. RBI ने ब्याज दरों को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा है. यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी. RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं. RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज यानी शुक्रवार को 5 जून से चल रही मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी. यह बैठक हर दो महीने में होती है. इससे पहले अप्रैल में हुई बैठक में RBI ने ब्याज दरों…
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक गतिविधियों में जारी तेजी एवं आगे महंगाई बढ़ने के जोखिम का हवाला देते हुये आज लगातार आठवीं बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया है जिससे ब्याज दरों में कमी की उम्मीद लगाये आम लोगों को निराशा हाथ लगी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “नीतिगत रेपो दर 6.5% पर अपरिवर्तित रहेगी” वित्त वर्ष 2023-24 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 8.2 प्रतिशत कर दर ये बढ़ने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि इस बार रिजर्व बैंक ब्याज दरोें में कुछ राहत देगा जिससे होम लोन, कार लोन और अन्य…
कर्नाटक। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के एक मामले में यहां एक विशेष अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शुक्रवार को जमानत दे दी। मामला पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख अखबारों में कथित रूप से ‘अपमानजनक’ विज्ञापन जारी करने से संबंधित है। इनमें राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019 से 2023 तक शासन के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया था। अदालत ने एक जून को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार को इस मामले में जमानत…
नई दिल्ली। केंद्र में नयी सरकार के गठन पर चर्चा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक शुक्रवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में शुरू हुई। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के समर्थन में प्रस्ताव पेश करने तथा सहयोगी दलों और सांसदों द्वारा इसका समर्थन किये जाने की संभावना है। राजग के सभी नवनिर्वाचित सांसद मोदी को अपना नेता चुनने के लिए संसद पहुंच चुके हैं, जिससे रविवार को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का मार्ग प्रशस्त हो गया…
