- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन 27 जुलाई को दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करेंगे। वहीं, सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) केंद्रीय बजट में राज्य के साथ ‘विश्वासघात’ किए जाने के विरोध में शनिवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने यह जानकारी दी। स्टालिन ने पहले ही घोषणा की थी कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग शासी परिषद की बैठक का बहिष्कार करेंगे।
नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने अपने गूगल मैप्स पर कई नई सुविधाएं की पेशकश की है। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग स्टेशन की सूचना, फ्लाईओवर कॉलआउट और चार-पहिया वाहन चालकों के लिए संकरी सड़क के उपयोग को कम करने के लिए एआई-संचालित रूटिंग क्षमता शामिल है। गूगल मैप्स ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि उसे घरेलू कंपनी ओला मैप्स से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।
नई दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजारों में पांच दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 1,293 अंक का उछाल दर्ज किया गया। तेजी के बीच एनएसई निफ्टी भी 24,834 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ। निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा।
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर बल के जवानों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। शाह ने कहा कि सीआरपीएफ के बहादुर जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूरी ताकत लगा दी और हर बार विजयी बनकर उभरे। सीआरपीएफ देश का प्रमुख केंद्रीय पुलिस बल है, जिस पर आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी है। इसकी स्थापना 27 जुलाई 1939 को मूल रूप से ‘क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्ज पुलिस’ के रूप में की गई थी। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक…
नई दिल्ली/श्रीनगर। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कमकारी सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तान की ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ (बीएटी) के हमले को नाकाम कर दिया। हालांकि, इस दौरान छिड़ी मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक कैप्टन सहित चार अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भी मारा गया।
जम्मू। जम्मू कश्मीर पुलिस ने डोडा हमले में शामिल तीन आतंकवादियों के शनिवार को स्केच जारी किए और उनके बारे में सूचना देने पर पांच-पांच लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की। डोडा हमले में एक कैप्टन समेत चार सैनिक शहीद हो गए थे। जम्मू क्षेत्र स्थित डोडा में हाल के महीनों में कई आतंकवादी घटनाएं हुई हैं। सुरक्षा एजेंसियां इन वारदातों को पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं द्वारा पहाड़ी जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास के तौर पर देख रही हैं।
बाराबंकी। बाराबंकी जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस ने व्यापारी नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल को गबन के एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल, निवासी शास्त्री नगर, थाना बाजार खाला, जनपद लखनऊ को उनके घर के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
हल्द्वानी, गंगा जल लेकर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों के सुरक्षित सफर को ध्यान में रखते हुए जिले में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 28 जुलाई की सुबह 5 बजे से 3 अगस्त तक भारी वाहनों के चलने पर पाबंदी होगी।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की नौवीं शासी परिषद की बैठक शनिवार को यहां शुरू हुई। बैठक 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने पर केंद्रित है। इस बैठक का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच सहभागी संचालन तथा सहयोग को बढ़ावा देना, वितरण तंत्र को मजबूत करके ग्रामीण और शहरी दोनों आबादी के लिए जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना है। नीति आयोग की शीर्ष संस्था शासी परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन हैं।
दाम्बुला। मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखकर श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले फाइनल में जीत दर्ज करके रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने की कोशिश करेगी। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने लीग चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से, संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से और नेपाल को 82 रन से हराया था। सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 10 विकेट से पराजित किया था। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक अपनी…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
