मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। आईटी शेयरों में खरीदारी और निरंतर विदेशी कोष प्रवाह से एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.52 अंक चढ़कर 77,808.45 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100.1 अंक मजबूत होकर 23,667.10 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से मुनाफे में रहीं। टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहीं। शेयर बाजार…
Author: admin
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है और योग के प्रति लोगों का आकर्षण भी लगातार बढ़ रहा है। मोदी ने यहां के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे…
ब्रिजटाउन। टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए ‘छिपे रूस्तम’ अमेरिका के सामने शनिवार को दूसरे मैच में हर हालत में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी । ग्रुप चरण में अपराजेय रहने के बाद वेस्टइंडीज को सुपर आठ चरण के पहले मैच में गत चैम्पियन इंग्लैंड ने आठ विकेट से हराया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज स्ट्राइक रोटेट करने में नाकाम रहे और पारी में 51 डॉट गेंदें रही। इस हार के बाद रोवमैन पॉवेल की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे खिसक गई है और…
नई दिल्ली। दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने आबकारी नीति कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के यहां की एक विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई होने तक रिहाई पर शुक्रवार को रोक लगा दी। न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन और न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा की अवकाशकालीन पीठ ने कहा, “ जब तक हम इस पर सुनवाई नहीं कर लेते तब तक यह आदेश (जमानत पर जेल से रिहाई का) प्रभावी नहीं होगा।’ राऊज एवेन्यू स्थित ईडी और सीबीआई की अवकाशकालीन न्यायाधीश नियाय बिंदू ने केजरीवाल को…
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा से प्रतिदिन 100 मिलियन गैलन पानी छोड़े जाने की अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। उनके साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेता मौजूद हैं आतिशी ने कहा, ”दिल्ली सरकार में जल मंत्री होने के नाते मैंने राष्ट्रीय राजधानी को पानी दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, लेकिन अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा।” उन्होंने कहा, ”यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक…
ग्रोस आइलेट। फिल साल्ट के 47 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से गत चैम्पियन इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के अपने पहले मैच में सह मेजबान वेस्टइंडीज को बृहस्पतिवार को आठ विकेट से हराया । अफगानिस्तान को आखिरी ग्रुप मैच में हराने वाली वेस्टइंडीज टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर चार विकेट पर 180 रन बनाये लेकिन जवाब में इंग्लैंड की टीम ने ग्रुप दो के मैच में 17 . 3 ओवर में ही दो विकेट पर 181 रन बना लिये । साल्ट ने अपनी आक्रामक पारी में सात चौके और पांच छक्के…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कल जम्मू-कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर जायेंगे, जहां वह तीन हजार करोड़ रूपये से भी अधिक लागत की 80 से भी अधिक विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी गुरूवार शाम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में ‘युवा सशक्तिकरण, जम्मू कश्मीर में बदलाव’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह जम्मू-कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे।
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5.35 प्रतिशत बढ़ाकर 2,300 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया। धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी सरकार के पास अधिशेष चावल भंडार होने के बावजूद हुई है। हालांकि हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली जैसे राज्यों में चुनावों से पहले यह महत्वपूर्ण पहल है। एमएसपी वृद्धि की घोषणा करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल ने कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर 14 खरीफ (ग्रीष्मकालीन) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्यों को मंजूरी दी है।
ब्रिजटाउन (बारबाडोस)। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को संकेत दिया कि गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच के लिए अंतिम एकादश में कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है क्योंकि वहां की परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल लग रही हैं। भारत ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया था क्योंकि वहां की ‘ड्रॉप-इन’ पिचों में असमान उछाल था जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली।
