Author: admin

शिवमोगा(कर्नाटक)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं से दुष्कर्म किया है। उन्होंने साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी प्रज्वल के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील करने पर माफी की मांग की। शिवमोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारत की महिलाओं से एक ‘‘घोर दुराचारी’’ के पक्ष में वोट की अपील करने पर माफी मांगनी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री एवं जद एस…

Read More

दिल्ली: महानगरपालिका क्षेत्र में मजबूत आवास मांग के दम पर संपत्तियों का पंजीकरण अप्रैल में 11 प्रतिशत बढ़कर 11,628 इकाई हो गया। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मुंबई में अप्रैल 2023 में 10,514 इकाइयों का पंजीकरण हुआ था। नाइट फ्रैंक के अनुसार, ‘‘ पिछले महीने 11,628 इकाइयों का पंजीकरण हुआ। मुंबई के बाजार में मकान खरीदने वालों के सकारात्मक रुख के बीच मुंबई में संपत्ति पंजीकरण 2024 में लगातार चौथे महीने 10,000 से अधिक रहा।’’ कुल पंजीकृत संपत्तियों में से 80 प्रतिशत आवासीय इकाइयां हैं। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा,

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों नीरज बसोया और नसीब सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अलग-अलग पत्र लिखे। उन्होंने कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन पर नराजगी जताई तथा इस्तीफे के लिए गठबंधन को ही जिम्मेदार ठहराया। बसोया ने अपने पत्र में कहा, ‘‘ मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि यह गठबंधन दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए बदनामी और शर्मिंदगी का सबब बन…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य के लोगों की विचारधारा ‘‘एकदम अलग है।’’ मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को ‘‘प्रवासी पक्षी’’ करार दिया और उन पर पश्चिम बंगाल के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘ बंगाल और भाजपा में कोई तालमेल नहीं है क्योंकि उनकी विचारधारा हमारी विचारधारा से एकदम अलग है। हम अपनी संस्कृति और परंपरा को बरकरार रखते हैं वहीं दिल्ली के प्रवासी पक्षी कुछ नहीं करते केवल बंगाल के बारे में झूठ फैलाते हैं।’’ बनर्जी…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कम से कम 100 स्कूलों में बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अनेक क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि अभी तक बम रखे होने की धमकी अफवाह ही लग रही है, लेकिन उन्होंने सभी मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और बाजारों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Read More

कोरबा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि यदि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं। तो हम दो साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे। अमित शाह ने कोरबा जिले के कटघोरा में कोरबा लोकसभा की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इस आशय की बात कही। उन्होंने नक्सलवाद को बढ़ावा देने का कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, “भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया। पर, प्रदेश में जबसे विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी भाजपा की सरकार बनी…

Read More

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य 15.82 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति की मालकिन हैं। सारण लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने के समय निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रोहिणी आचार्य द्वारा पेश किए गए हलफनामे के अनुसार उनके पति के पास 19.86 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। आचार्य ने सोमवार को सारण लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पेशे से चिकित्सक आचार्य, जो अपनी शादी के बाद सिंगापुर चली गई थीं, ने अपने हलफनामे में डाक पता- 208, कौटिल्य नगर, एमपी-एमएलए कॉलोनी, पटना बताया…

Read More

लखनऊ, अमृत विचार। हाईवोल्टेज मुकाबले के इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस के बीच महामुकाबला मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने सोमवार को इकाना स्टेडियम पर जमकर पसीना बहाया। मुंबई की टीम ने जहां बल्लेबाजी में हाथ आजमाए तो एलएसजी ने अपने गेंदबाजों को अभ्यास के लिए अधिक समय दिया। रन बचाने को भी दोनों टीम के खिलाड़ियों ने खासी मेहनत की। अभ्यास सत्र में मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने गगनचुंबी छक्के लगाकर अपने इरादे दर्शाए। इकाना स्टेडियम पर…

Read More

गुवाहाटी। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच गलत इरादे से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो शेयर करने वालों पर लगातार एक्शन जारी है। इस मामले में कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को इस मामले में नोटिस जारी किया गया है और असम से एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। अब खुद गृह मंत्री अमित शाह ने फर्जी वीडियो मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे काम विपक्ष की हताशा और निराशा को साफ तौर पर दिखाते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार को आरोप लगाया…

Read More

बदायूं, अमृत विचार: लोकसभा चुनाव में डयूटी करने वाली महिला कार्मिकों को काफी सहुलियत प्रदान की है। वह बूथ पर पहुंचने के बाद सारी प्रक्रियाएं पूरी  कर रात्रि  में अपने घर जा सकेंगीं। परंतु उन्हें सुबह मतदान दिवस पर मॉकपोल से पूर्व ही मतदेय स्थल पर पहुंचना होगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बदायूं संसदीय सीट पर सात मई को मतदान होना है। इस चुनाव में करीब 15 हजार से अधिक कार्मिकों की डयूटी लगाई गई है। इनमें महिला कार्मिक भी शामिल हैं। जानकारी देते हुए उप निर्वाचन अधिकारी डॉ वैभव शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार…

Read More