Author: admin

किंग्सटाउन (सेंट विंसेंट)। नेपाल जीत के बेहद करीब पहुंचने के बावजूद टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा उलटफेर करने से चूक गया और दक्षिण अफ्रीका ने आखिर में एक रन से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 115 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। नेपाल की तरफ से कुशाल भुर्तेल ने 19 रन देकर चार और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए।

Read More

नेशनल डेस्क : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी (एसएमए) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक बच्चे के इलाज हेतु लोगों से 17 करोड़ रुपए का इंजेक्शन खरीदने के लिए चंदा देने की अपील की है। संजय सिंह ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि एसएमए से पीड़ित 16 महीने के बच्चे को दो साल का होने तक इंजेक्शन नहीं लगाया गया तो उसका जीवन गंभीर रूप से खतरे में पड़ जाएगा। देखभाल के लिए मां ने छोड़ दी नौकरी उन्होंने…

Read More

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को यमुना के डूब क्षेत्र के पास गीता कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर को गिराने के आदेश को बरकरार रखा। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की अवकाशकालीन पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा, ‘‘प्राचीन मंदिर के निर्माण की शुरुआत का प्रमाण कहां है? प्राचीन मंदिर पत्थरों से बनाए जाते थे, न कि सीमेंट से और उस पर रंग-रोगन भी नहीं किया जाता था।” हाईकोर्ट ने 29 मई को कहा था कि भगवान शिव को किसी के संरक्षण की आवश्यकता नहीं है और…

Read More

नेशनल डेस्कः मोबाइल यूजर्स को दो सिम रखने पर चार्ज वसूलने के दावों को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने फर्जी बताया है। डिपार्टमेंट ऑफ  टेलिकॉम इंडिया (DoI) ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर बताया कि यह अटकलें कि ट्राई कई सिम या नंबरिंग संसाधनों के लिए ग्राहकों से शुल्क लेने की योजना बना रहा है, पूरी तरह से गलत है। ये दावे निराधार हैं और जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से हैं। यह दावा गलत है। ट्राई ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इससे पहले गुरूवार को दावा किया गया था कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी…

Read More

चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ दिये जांच के आदेश लखनऊ, 14 जून।* भ्रष्टाचार और कार्य में लापरवाही के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में चकबंदी विभाग ने दो जिलों के चकबंदी अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। शासन द्वारा मीरजापुर और बांदा के चकबंदी अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। वहीं मैनपुरी में भी चकबंदी से जुड़े आधा दर्जन अधिकारी और कर्मचारियों पर गाज गिरी है। प्रदेश के चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन ने बांदा और मीरजापुर के दोनों चंकबंदी अधिकारियों निलंबित करते हुए इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश…

Read More

CM yogi: सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। हर हाल में अधिकारी अपना फोन उठाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता दर्शन दोबारा शुरू हो गया है। जिलों से आ रहीं शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा हो रही है। जहां से अधिक शिकायतें मिलेंगी, वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। जनता दर्शन कार्यक्रम जिला, रेंज, जोन स्तर भी शुरू हो। अधिकारी जहां जनसुनवाई करेगा, इसकी सूचना जनता को पहले से दे। लोगों की समस्याएं सुनें और तत्काल निस्तारण करें।…

Read More

अमृतसर ! एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य को लगातार पाकिस्तान एवं खालिस्तान आतंकवादियों से मौत के घाट उतारने की धमकियां आ रही है जिसको लेकर केंद्र व राज्य सरकार गंभीर नहीं है। और तीन सुरक्षाकर्मी देकर अपनी ड्यूटी अंबाला पुलिस पूरी समझ रही है। वहीं पाकिस्तान से शांडिल्य को मौत के घाट उतारने की धमकी देने पर बलदेव नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। बता दें एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य जो खालिस्तान, बब्बर खालसा के आतंकवादियों व जरनैल सिंह भिंडरावाला की मुहिम सहित पाकिस्तानी…

Read More

नई दिल्ली 14 जून: यह बेहद निंदनीय और दुखद है कि कैथल के एक अस्पताल में इलाज करा रहे एक सिख युवक पर बिना किसी कारण के खुले बाजार में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान लेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई सिखों के मन को बहुत ठेस पहुंची है. अपने ही देश में अल्पसंख्यक सिखों पर इस तरह के जानलेवा हमले चिंता का विषय हैं, जिससे सिखों की जान-माल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. सिखों पर बार-बार हो रहे हमलों से देश को…

Read More

यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं, बच्चे 28 जून से स्कूल आना शुरू कर देंगे। यूपी में भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। वहीं, बच्चे 28 जून से स्कूल आएंगे। 28 जून से बच्चे सुबह 7.30 बजे से 10.00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। वहीं, एक जुलाई से स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कर दिया गया है। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी दी है।…

Read More