। नौ साल बाद अपने घर में जूनियर विश्व कप का खिताब जीतने का सुनहरा मौका! मेजबान भारत आज (शुक्रवार) से चेन्नई में शुरू हो रहे FIH मेन्स जूनियर हॉकी विश्व कप में चिली के खिलाफ पहले पूल मैच से अपने अभियान का आगाज करेगा। दो बार के चैंपियन भारत की नजरें इस बार सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि दबदबा बनाने पर हैं। 2016 में लखनऊ में हरेंद्र सिंह की कोचिंग में मिली खिताबी जीत के बाद अब नई पीढ़ी के सामने वही इतिहास दोहराने की चुनौती है। इस बार कमान ओलंपिक पदक विजेता गोलकीपर से कोच बने पी.आर. श्रीजेश के…
Author: admin
मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि उप्र. घरेलू पर्यटन में देश में प्रथम और विदेशी पर्यटकों के मामले में चौथे स्थान पर है। विभाग इस वर्ष पर्यटक आगमन में नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है। महाकुंभ-2025 और 2019 के कुंभ की याद दिलाते हुए उन्होंने कॉरपोरेट साझेदारी, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर वे-सेड सुविधाओं के विकास, सस्टेनेबल टूरिज्म और प्रशिक्षित मानव संसाधन पर बल दिया। अवनीश अवस्थी गुरुवार को योजना भवन में उप्र. को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने, अधिक निवेश आकर्षित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने विषयक ‘उत्तर प्रदेश @ 2047’ उच्चस्तरीय कार्यशाला…
एप्पल ने भारत में अपना पांचवां स्टोर नोएडा में खोलने की शुक्रवार को जानकरी दी। कंपनी बयान के अनुसार, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में स्थित एप्पल के नोएडा स्टोर का उद्घाटन 11 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें कहा गया, ‘‘ यह देश में एप्पल के खुदरा विस्तार में एक और उपलब्धि है जो नोएडा में ग्राहकों को एप्पल उत्पादों को जानने एवं खरीदने के नए तरीके प्रदान करता है। साथ ही एप्पल की असाधारण सेवा का व्यक्तिगत रूप से अनुभव करने का मौका देता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार सुबह भारतीय सेना के विशेष विमान से लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और स्टूडेंट गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीआईएफ ) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया।हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद राष्ट्रपति का काफिला सीधे सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के गुलजार उपवन के लिए रवाना हो गया। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की इस वर्ष की थीम ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग)’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ का उद्घाटन करेंगी। यह आयोजन सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन राजयोग…
डब्ल्यूबीबीएल के शेष सीजन के लिए वापस न लौटने के जेमिमाह रॉड्रिग्स के फ़ैसले को ब्रिस्बेन हीट ने स्वीकार कर लिया है, जिसका मतलब है कि भारतीय बल्लेबाज डब्ल्यूबीबीएल के मौजूदा सीजन के शेष चार मुक़ाबलों के लिए अपनी फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़ेंगी हीट द्वारा जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि रॉड्रिग्स, स्मृति मांधना के विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए भारत लौटी थीं और मंधाना के पिता का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्होंने भारत में अपनी टीम की साथी खिलाड़ी के साथ ही रहने का फ़ैसला किया है। फ्रेंचाइजी ने बताया कि उन्होंने रॉड्रिग्स…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को दक्षिण गोवा जिले में श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मठ के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। मठ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास डेम्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री अपराह्न 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मठ परिसर में एक विशेष हेलीपैड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की 77 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री करेंगे। गोवा लोक निर्माण विभाग के मंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार…
विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार कमजोरी के रुख के साथ खुले। बहुत उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 124.95 अंक गिरकर 84,775.76 अंक पर आ गया।50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 35.35 अंक के नुकसान के साथ 25,924.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में थे। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे…
प्राकृतिक आपदाओं के कारण बार-बार बाधित रहने के बावजूद इस साल ऊपरी गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारधामों की यात्रा के लिए 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार को बंद हो गए और इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा संपन्न हो गयी। कपाट बंद होने के मौके पर बदरीनाथ में ठंड के बावजूद 7,253 तीर्थयात्री मौजूद थे। इस साल कुल मिलाकर 16.60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ की यात्रा की। तीन अन्य धामों गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट पिछले माह बंद हो गए थे। इस वर्ष मानसून में…
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता से संबंधित एक याचिका पर तीन दिसंबर को सुनवाई करने पर बृहस्पतिवार को सहमति जताई। न्यायालय ने कहा कि इस मुद्दे की नियमित रूप से निगरानी की आवश्यकता है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह के उस अभ्यावेदन पर गौर किया कि ‘‘दिल्ली-एनसीआर में चिंताजनक स्थिति है और यह एक स्वास्थ्य आपातकाल है।’’ अधिवक्ता अपराजिता सिंह वायु प्रदूषण मामले में पीठ के लिए न्यायमित्र की भूमिका निभा रही हैं। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘एक न्यायिक मंच कौन-सी जादुई छड़ी घुमा…
