- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत
Author: admin
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में पिछले साल हुए आतंकी हमले की पहली वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने भावुक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को कभी भुलाया नहीं जाएगा। साथ ही, उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त संदेश भी दिया है। मोदी ने कहा, “भारत आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा रहेगा। आतंकियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।”प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि, “आज ही के दिन पहलगाम में आतंकियों के कायरतापूर्ण हमले में जान गंवाने वाले लोगों को याद कर…
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और विभिन्न जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने तथा तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कई जिलों में उष्ण लहर (लू) की स्थिति बनी रहेगी। राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडलों के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़,…
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को कहा कि 17 अप्रैल ‘काला दिवस’ के रूप में जाना जाएगा। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम समेत उनके सहयोगी दलों पर आरोप लगाया कि वे नहीं चाहते कि महिलाओं (‘आधी आबादी’) को उनके अधिकार मिलें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित संशोधन विधेयक के पारित न हो पाने को लेकर कांग्रेस और द्रमुक की आलोचना करते हुए रविवार को कहा कि सरकार इसे लागू करने के लिए दृढ़ संकल्पित है और ”दुनिया की कोई भी शक्ति हमें ऐसा करने से नहीं रोक सकती।” तेनकासी जिले में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वासुदेवनल्लूर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनंतन अय्यासामी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर सत्तारूढ़ द्रमुक पर जमकर हमला बोला और लोगों से चुनाव…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर अपने संबोधन में ‘देश को गुमराह करने’ का आरोप लगाया। महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर बढ़ते विवाद के बीच उन्होंने अपनी पार्टी के रुख का बचाव भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक पोस्ट में कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री ने ईमानदारी से बात करने की बजाय देश को गुमराह करना पसंद किया।” उन्होंने केंद्र सरकार के रुख का कड़ा विरोध करते हुए अपनी बात रखी। जोर देकर कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने हमेशा राजनीति…
अमेरिका ने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उसकी ”नौसैनिक नाकाबंदी से बचने की कोशिश कर रहे” ईरानी ध्वज वाले एक मालवाहक पोत पर हमला कर उसे अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरानी बंदरगाहों पर पिछले सप्ताह अमेरिकी नाकेबंदी शुरू होने के बाद से यह पहली घटना है जब पोत को रोका गया।ईरान के सरकारी प्रसारणकर्ता के अनुसार, ईरान के संयुक्त सैन्य कमान ने सशस्त्र पोत को रोके जाने की घटना को ”समुद्री डकैती और युद्धविराम का उल्लंघन” बताया। जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के…
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और उनकी पत्नी किम हे-क्युंग का सोमवार को राष्ट्रपति भवन के सामने औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पारंपरिक कपड़ों में दक्षिण कोरिया का राष्ट्रीय झंडा और तिरंगा लिए बच्चों ने भी राष्ट्रपति ली का स्वागत किया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली रविवार को तीन दिन के सरकारी दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नई…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
