- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद
Author: admin
Hathras Satsang Stampede News Live: यूपी के हाथरस में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां फुलराई गांव में साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था।। सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। कार्यक्रम में शामिल होने आए 124 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। ललितपुर की एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) के सत्संग के दौरान मची भगदड़ से हताहत होने वालों में ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र निवासी दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला की मौत हुई।…
मुंबई। शारवरी वाघ एवं अभय वर्मा अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ 07 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है, जब कोई बिना बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्म टिकट खिड़की पर जोरदार कमाई कर लेती है।
हरारे। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए)के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम छह जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए यहां पहुंच गई। जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में टीम को अपने सामान के साथ हवाई अड्डे से बाहर निकलते देखा गया। टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जुड़े हुए गिल ब्रेक के बाद न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे।
नेशनल डेस्क: टी20 विश्व कप 2024 में भारत की विजयी टीम बारबाडोस एयरपोर्ट पर उतर चुकी है और टीम इंडिया इसी फ्लाइट से आज स्वदेश के लिए उड़ान भरेगी और कल दिल्ली पहुंच जाएगी। शनिवार (29 जून) को खेले गए फाइनल के तुरंत बाद तूफान बेरिल के आने के कारण खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और बीसीसीआई अधिकारी पिछले कुछ दिनों से बारबाडोस में फंस गए थे। दरअसल, भारतीय मीडिया दल भी बारबाडोस में था और एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान बारबाडोस पहुंच गई है और अब विश्व कप के नायकों को घर वापस लाएगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम…
कानपुर, मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर (सीएसए से बर्रा-8 तक) के अंतर्गत लगभग 4.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर यूपीएमआरसी के सिविल इंजीनियरों ने पहली पाइलिंग का काम मंगलवार को पूरा कर लिया। कंपनी बाग चौराहे के पास से शुरू किए गए इस काम के लिए जमीन के भीतर खोदाई करके लोहे का जाल लगाया गया है। इसे मेट्रो कॉरिडोर की नींव कहा जाता है।
नई दिल्ली। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में संसद की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे 12 से अधिक छात्रों को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। ‘‘इंडिया अगेंस्ट एनटीए’’ के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े छात्र यहां पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर एकत्र हुए और ‘‘एनटीए विरोधी’’ नारे लगाने लगे। ‘‘केंद्रीय शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करो’’ और ‘‘एनटीए को खत्म करो’’ जैसे नारे लिखे पोस्टर और बैनर लेकर छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक और भ्रष्टाचार के कथित मामलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को उस समय हिरासत में…
रांची। जेल से बाहर आने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी बुधवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। गठबंधन के विधायकों ने यहां यह जानकारी दी। सोरेन ऐसे समय में बैठक की अध्यक्षता करेंगे जब राज्य में नेतृत्व में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था। पार्टी के एक सूत्र…
ब्यूनस आयर्स। लियोनेल मेस्सी इस महीने के अंत में पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक में अर्जेन्टीना की फुटबॉल टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कोच जेवियर माशेरानो ने मंगलवार को घोषित टीम में विश्व कप विजेता टीम के चार सदस्यों को जगह दी, जिसमें स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज और डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी शामिल हैं। इस साल चोटों से जूझ रहे 37 वर्षीय मेस्सी अभी कोपा अमेरिका में अर्जेन्टीना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टीम का लक्ष्य 2021 में जीते गए महाद्वीपीय खिताब का बचाव करना है। अर्जेन्टीना ने 2021 में कोपा अमेरिका जीतने के बाद 2022 में विश्व कप भी जीता था।
नई दिल्ली। रेलवे ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सत्संग में शामिल होने के बाद घर लौटने की कोशिश कर रहे करीब 3,000 लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। मंगलवार को मची भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। रेल मंत्रालय ने बताया कि लोगों की भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिकंदरा राव स्टेशन से गुजरने वाली कोई भी ट्रेन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति से नहीं चलेगी।
जम्मू। दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 5,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का नया जत्था बुधवार को जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम तक 74,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अधिकारियों ने बताया कि बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए तड़के तीन बजकर पांच मिनट पर 256 वाहनों में 5,725 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 3,211 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 2,514 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन दुर्गम चढ़ाई…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
