Author: admin

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बजाय मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों से मिलना चाहिए जो बेमौसम बारिश और ओलों से प्रभावित हैं। ठाकरे ने कहा कि चव्हाण दो दिन पहले तक महा विकास आघाड़ी की सीट बंटवारे की बातचीत में शामिल थे लेकिन भाजपा में शामिल हो गए जिसके खिलाफ उन्हें लड़ना था। चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस छोड़ दी, जिस पार्टी से वह लगभग चार दशक से जुड़े थे। वह मंगलवार को मुंबई में भारतीय…

Read More

अमृतसर. ड्ड्रग्स तस्करी मामले की जांच कर रहे एसआईटी प्रमुख हरचरण सिंह भुल्लर (डीआईजी पटियाला) ने एक बार फिर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को समन जारी कर 15 फरवरी को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन पटियाला में पहुंचने का आग्रह किया है. इस बीच हरचरण भुल्लर के नेतृत्व में एसएसपी वरुण शर्मा, एसपी (डी) योगेश शर्मा और डीएसपी जसविंदर टिवाणा समेत 6 सदस्यीय टीम अकाली नेता से दूसरी बार पूछताछ करेगी. इससे पहले यह टीम जनवरी में आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है. गौरतलब है कि मजीठिया के नाम की चर्चा करीब एक दशक पहले शुरू हुई थी, जब…

Read More

उज्जैन। Farmers protest: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी की मांग को लेकर देशभर से किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए भोपाल से लगभग 50 किसान जा रहे थे जिन्हें वहां पहुंचने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया। सभी किसानों को उज्जैन लाकर सुरक्षित स्थान में भेज दिया गया है। Farmers protest: बता दें कि सभी किसान आज 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। आंदोलन प्रभावित करने किसानों को दिल्ली पहुंचने से पहले रोका जा रहा है। कर्नाटक एक्सप्रेस से…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की घोषणा के बीच मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी न्‍याय यात्रा महाराष्ट्र तक पहुंचने तक पता नहीं कितने और इस पार्टी (कांग्रेस) को ‘बाय-बाय’ कर देंगे। उप मुख्‍यमंत्री मौर्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने एक पोस्‍ट में कहा, ‘‘गांधी परिवार का अन्याय सहते-सहते कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ने के लिए वह वक्त चुना जब राहुल गांधी खुद न्याय यात्रा पर…

Read More

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते एक विवाहिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में तीनों पुत्रियों की मौत हो गयी जबकि महिला को बचा लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पति से अनबन होने पर एक विवाहिता ने सोमवार देर शाम अपनी तीन बेटियों के साथ जमुनापार थाने के अंतर्गत हंसगंज घाट के पास यमुना में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने चारों को यमुना से निकाल लिया तथा उन्हें जिला अस्पताल ले आए। जिला अस्पताल में…

Read More

UPPSC RO-ARO Paper Leak. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की समीक्षा अधिकारी (RO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्री परीक्षा रविवार को हुई. पेपर लीक होने का आरोप लगने पर यूपीपीएससी ने इसकी जांच स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सौंपी है. आयोग ने एक आंतरिक कमेटी का भी गठन किया है. बता दें कि परीक्षा के लिए 58 जिलों में 2387 केंद्र बनाए गए थे. इसमें 10,76,004 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 64 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षार्थियों ने पेपर लीक हाेने का आरोप लगाया है. पेपर आउट होने और क्वेश्चन पेपर की सील टूटने के आरोप लगे थे. जिसके बाद परीक्षार्थियों…

Read More

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 19-21 फरवरी को प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 की तैयारियों की समीक्षा की. विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विकास प्राधिकरणों के सीईओ के साथ हुई इस विशेष बैठक में सीएम योगी ने विभागवार और जनपदवार निवेश प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए जीबीसी-4.0 के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2018 में इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के बाद जब पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित हुई थी, ₹60 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों का क्रियान्वयन प्रारंभ हुआ था. आज 06 वर्ष बाद जीबीसी@4.0 में एक साथ ₹10…

Read More

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि देश में केवल कुछ ही लोगों को ‘व्यवस्था’ से फायदा हो रहा है जबक दूसरे लोग करों का भुगतान कर रहे और भूख से उनकी जान जा रही है। अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर में रामगढ़ चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि अगर लोग किसी चीज के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उन्हें ईडी, सीबीआई और आईटी की कार्रवाइयों का सामना करना पड़ता है। देश…

Read More

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आज यानि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अशोक चव्हाण को पार्टी की सदस्यता की दिलाई। अशोक चव्हाण ने आज कहा था कि वह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय जाकर आज उसमें (भाजपा में) शामिल हो रहा हूं। आज मेरे जीवन के नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है।” जब चव्हाण से यह पूछा गया कि क्या उन्हें…

Read More

चंडीगढ़। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च में शामिल युवाओं के एक समूह ने मंगलवार को अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड से दूर रहने की अपील के बावजूद, कई युवा पीछे नहीं हटे और बैरिकेड के ऊपर खड़े रहे। उन्होंने बताया कि जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोहे का बैरिकेड तोड़ दिया और उसे घग्गर नदी के पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की, तो पुलिस ने आंसू गैस के…

Read More